---Advertisement---

‘थोड़ा मिला तो खुश…’ Salman Khan के दुख वाले कृप्टिक पोस्ट ने मचा दी हलचल, गणपति सेलिब्रेशन के बीच क्यों फैंस हुए परेशान

Salman Khan: क्रिप्टिक पोस्ट से सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे भाईजान ने इच्छा खुशी और दुख को लेकर क्या कहा जिसकी वजह से वह सुर्खियों में है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2026 2:59 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड स्टार्स चर्चा में होते हैं। फिल्हाल इस लिस्ट में फिलहाल बॉलीवुड के भाईजान का नाम शुमार है जिन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया। इसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। आखिर इस पोस्ट के मायने क्या है यह तो सलमान खान ही जानते होंगे लेकिन हर बार की तरह वह ट्रेंड कर रहे हैं और लोग इसे लेकर बातें बनाने में पीछे नहीं है। यह पोस्ट उस समय चर्चा में है जब बीते दिन सोहेल खान के घर पर गणपति सेलिब्रेशन के दौरान सलमान खान को स्पॉट किया गया था।

संतुष्टि और खुशी को लेकर क्या बोले Salman Khan

सलमान खान ने आधी रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा जिसका मतलब भले ही फैंस को पता ना हो लेकिन इसे अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है जहां उन्होंने एक रील को शेयर किया जिसमें खुशी इच्छा और दुख के बारे में बात किया गया है। इस पोस्ट में लिखा था, “जब थोड़ा मिला तो खुश था अब ज्यादा मिला तो दुखी क्यों।” यहां यह सवाल किया गया कि ज्यादा मिलने से हम हमेशा खुश क्यों नहीं होते हैं।

सलमान खान को लेकर क्या बोल रहे फैंस

हालांकि इस दौरान सलमान खान ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि आखिर वह इसे क्यों शेयर कर रहेहैं लेकिन सोशल मीडिया पर लोग बातें बनाने में पीछे नहीं हैं। जहां एक यूजर ने कहा आप हमेशा पोस्ट करके कंफ्यूज कर देते हैं तो एक यूजर ने कहा हम आपके साथ हैं ज्यादा हो या कम फर्क नहीं पड़ता। एक यूजर ने लिखा क्या हो गया भाईजान को तो एक यूजर ने लिखा आपको देखकर हम खुश होते हैं।

वर्कफ्रंट की बात कर तो आखरी बार सिकंदर में नजर आने वाले सलमान खान बहुत जल्द मातृभूमि फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा भी उनके पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026