---Advertisement---

Salman Khan के गंजे होने का क्या है करण जौहर कनेक्शन, लुक देख फैंस बोले ‘सल्लू भाई से सीधा टकलू भाई’

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आए दिन खबरों में बने रहते हैं। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss) ख़त्म करने के बाद अब अभिनेता अपनी बहुप्रतिक्षित फ़िल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की रिलीज़ की तैयारियों में लग गए हैं। इसी बीच भाईजान के एक चौंकाने वाला लुक सामने आया है। हाल ही में ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 21, 2023 11:35 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आए दिन खबरों में बने रहते हैं। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss) ख़त्म करने के बाद अब अभिनेता अपनी बहुप्रतिक्षित फ़िल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की रिलीज़ की तैयारियों में लग गए हैं। इसी बीच भाईजान के एक चौंकाने वाला लुक सामने आया है। हाल ही में सलमान खान बाल्ड (गंजे) लुक में नज़र आए हैं। उनका यह लुक देखकर अब फैंस भी असमंजस में पड़ गए हैं और अनुमान लगा रहे हैं कि शायद भाईजान का ने यह नया लुक करण जौहर (Karan Johar) के साथ उनकी आने वाली फ़िल्म के लिए रखा है। 

क्या है Salman Khan के बाल्ड लुक का राज़?

Salman Khan हाल ही में मुंबई में एक पार्टी में नज़र आए थे जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल पर वायरल हो रही हैं। पार्टी के लिए सलमान ने ऑल ब्लैक आउटफ़िट में नज़र आए मगर मीडिया के कैमरों में भाईजान का एक अलग ही लुक क़ैद हुआ। दरअसल पार्टी में पहुंचे सलमान गंजे लुक में नज़र आए। उनका यह लुक अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। भाईजान के इस नए लुक को देखकर कई लोग यह अंदाज़ा लगा रहे हैं कि शायद उनका यह लुक विष्णु वर्धन (Vishnuvardhan) और करण जौहर की आगामी फ़िल्म के लिए है। 

भाईजान का नया लुक देख फैंस कर रहे मज़ेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर Salman Khan का यह नया लुक वायरल होते ही फैंस ने मज़ेदार कमेंट करने शुरु कर दिए। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा “विग निकाल दिया”। दूसरे ने लिखा “इसे नया लुक नहीं टकला कहते हैं”। एक ने लिखा “सल्लू भाई से सीधा टकलू भाई हो गया है”। एक और ने कमेंट किया “मैंने इन्हें कितनी बार एक अच्छा एंटी-डैंडरफ शैम्पू इस्तेमाल करने के लिए कहा है”। 

करण जौहर की आगामी फ़िल्म में नज़र आएंगे Salman Khan

खबरों के अनुसार Salman Khan जल्द ही विष्णु वर्धन और करण जौहर की आने वाली फ़िल्म में नज़र आएंगे। फ़िल्म का प्री-प्रोडक्शन नवंबर 2023 से शुरु होगा और 7 से 8 महीनों में फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। इस फ़िल्म को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। वहीं इसके अलावा सलमान जल्द ही टाइगर फ़्रेंचाइज़ी की अगली फ़िल्म टाइगर 3 में दिखाई देंगे। इस फ़िल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ़ (Katrina Kaif) एक्शन अवतार में नज़र आएंगी। यह फ़िल्म 10 नवंबर 2023 को रिलीज़ के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026