---Advertisement---

अचानक Salman Khan की एक्ट्रेस की टूटी सैंडल, परेशान होकर रोड पर बैठी तो यूजर्स बोले- ‘सरोजनी का सस्ता सामन था क्या’

Daisy Shah: वीडियो में सलमान खान की हीरोइन सीढ़ी पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। क्या खास हैं इस वीडियो में। 

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 2, 2023 9:12 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Daisy Shah: सलमान खान की फिल्मों की हीरोइन डेजी शाह हाल ही में इसलिए सुर्खियों में हैं क्योंकि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह बीच रास्ते में उनकी हाई हील्स टूट जाती हैं और बाद में वह काफी परेशान नजर आती हैं। दरअसल एक इवेंट में एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं लेकिन अचानक उनकी हील्स ने उन्हें धोखा दे दिया। वीडियो में वह सीढ़ी पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। आइये जानते हैं क्या खास हैं इस वीडियो में।

क्या हैं वीडियो में खास

इस वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के कपड़े और हाई हील्स पहने नजर आ रही हैं। अचानक उसकी हाई हील टूट जाती है और वह सीढ़ियों से नीचे गिर जाती है। हालांकि, बाद में डेजी शाह अलग हील्स पहनकर कार्यक्रम में वापस आती हैं। इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो वाकई काफी मजेदार हैं जोड़े देखकर फैंस अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी चर्चा में हैं और लोग काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।

यूजर्स ले रहे हैं मजे

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं। वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “मैडम सरोजिनी का समान है क्या।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “100 रूपये में 5 मिलेंगे।”एक और यूजर ने चुटकी ली,”यह कहां से लाई थी मैडम।” वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “सस्ता माल था क्या।” वहीं एक युवक ने हद ही पार कर दी और कहा,”यह सैंडल तो 50 की आई होगी।”

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

इन फिल्मों में नजर आई हैं डेजी

डेजी शाह ने तमिल फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 2007 में की थी। 2014 में उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ में काम किया। इसके बाद उन्होंने ‘हेट स्टोरी 3’, ‘रामरत्न’ और ‘रेस 3’ में काम किया।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026