---Advertisement---

Salman Khan की ‘सिकंदर’ फिल्म में आइकॉनिक ब्रेसलेट की क्या होगी भूमिका? इस पोस्टर ने मचाई दिलों में खलबली

Salman Khan: सिकंदर के मेकर्स ने एक पोस्टर को शेयर कर लोगों की बेताबी बढ़ा दी है और कहने में दो राय नहीं है कि सलमान खान के फैंस उछल पड़े हैं। आइए जानते हैं क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2024 2:06 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: अगर आप भी हैं सलमान खान के जबरा फैन तो आपके लिए यह खबर किसी ट्रीट से कम नहीं है। जी हां, उनकी अपकमिंग फिल्म सिकंदर से एक पोस्टर जारी किया गया है जिसे देखने के बाद आपकी एक्साइटमेंट अलग लेवल पर हो जाएगी। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि भाईजान के फैंस इसे देखने के बाद खुशी से उछल पड़ेंगे और उनकी बेताबी दोगुनी हो जाएगी। दरअसल साजिद नाडियाडवाला ने अपनी प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर शेयर कर फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है। ऐसे में लोग अपकमिंग ट्विस्ट को देखने के लिए इंतजार करने लगे आईए जानते हैं।

आखिर क्या है इस पोस्टर में ट्विस्ट

दरअसल मेकर्स की तरफ से जारी इस पोस्टर की बात करें तो इसमें एक मोबाइल फोन नजर आ रहा है जिसमें सिकंदर के साथ सलमान खान के नाम का जिक्र किया गया है। वहीं दूसरी तरफ सलमान का आईकॉनिक ब्रेसलेट भी नजर आ रहा है जिस पर लोगों की निगाहें अटक गई है। वहीं इसे देखने के बाद लोग यह सवाल करने लगे हैं कि क्या फिल्म में सलमान खान के ब्रेसलेट की भी कुछ अहम भूमिका होने वाली है। क्या इस ब्रेसलेट के सहारे दबंग खान अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने के लिए आ रहे हैं। आखिर क्या है इस ब्रेसलेट के साथ सिकंदर का ट्वीट यह जानने के लिए लोग बेचैन हैं ।

जारी है सिकंदर की शूटिंग

बता दें कि ए.आर. मुरुगडोस के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी साजिद नाडियाडवाला के कंधों पर है। इस बात की भी जानकारी मेकर्स ने दी है कि सिकंदर में सलमान खान के अपोजिट एनिमल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है। वैसे में सलमान और रश्मिका की जोड़ी को देखने के लिए भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 18 जून को इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है जहां भाईजान एयर एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग शुरू किए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026