---Advertisement---

Salman Khan को लेकर फिर बेबाक हुई Somy Ali, Aishwarya Rai-Katrina Kaif और Sangeeta Bijlani संग ‘सिकंदर’ स्टार के अतीत का किया खुलासा

Salman Khan: सलमान खान को लेकर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए लॉरेंस बिश्नोई को सलमान खान से बेहतर बताया। इसके अलावा जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2024 11:09 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने वाले सोमी अली (Somy Ali) और सलमान खान (Salman Khan) का रिश्ता जगजाहिर है। दोनों एक समय में एक-दूसरे के लिए किस कदर मायने रखते थे इसे बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन ब्रेकअप के बाद से लगातार वह सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाती आई है। ऐसे में एक बार फिर वह बेबाक हुई है। हाल ही में IANS के साथ मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने न सिर्फ सलमान खान को लेकर मुखर हुई है। बल्कि इस दौरान लॉरेंस बिश्नोई, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ और संगीता बिजलानी तक को खींचती नजर आई। आइए जानते हैं आखिर क्यों चर्चा में आई एक बार फिर यह एक्ट्रेस।

Salman Khan को लेकर नोवेल में खुलासा करेंगी Somy Ali

इस इंटरव्यू में सोमी अली ने बताया कि “सबसे ज्यादा, कुत्ते से भी ज्यादा अगर सलमान ने किसी के साथ गाली गलौज किया है, तो वो है सोमी अली। मैं ऐसी-ऐसी चीजों से गुजर चुकी हूं, जो मैं किसी को बता भी नहीं सकती हूं। मैं सिर्फ इसे एक नॉवल के जरिए बताने वाली हूं नाम बदल के सबके बहुत ऐसे सीक्रेट्स हैं, जो मैं शेयर नहीं कर सकती हूं लोगों के नाम लेकर। इसमें दिव्या भारती का नाम भी शामिल है।”

Salman Khan को लेकर Somy Ali का गंभीर आरोप

सोमी ने कहा, “मगर आप यकीन नहीं करेंगे कि मेरे साथ किस तरह के सलूक किए गए हैं। ऐसे ऐसे सलूक किया गए कि तब्बू तक आकर मुझसे मिली थी जब मुझे बैक में चोट लगी थी और वह मेरे लिए आंसुओं से इतना रोई। उनके दर्द पर तरस आ रहा था, मगर सलमान एक बार भी नहीं आया। अगर दीवार और कमरे बोलने शुरू कर दें तो आप देख सकेंगे कि 9 साल में मेरे साथ क्या-क्या किया गया है आप जानने के बाद बेहोश हो जाएंगे।”

Salman Khan का कैसा था एक्स गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ता

उन्होंने आगे कहा कि कैटरीना के साथ तो कुछ भी नहीं हुआ। उसका आधा भी नहीं हुआ ऐश्वर्या के साथ बुरा हुआ। कंधे को फ्रैक्चर कर दिया लेकिन सलमान ने मेरे साथ जो किया सिर्फ मेरी मां को पता है या फिर मेरी दो-तीन मेरी अमेरिकन दोस्त हैं वह ऐसी वाहियात चीज हैं। लॉरेंस बिश्नोई ज्यादा अच्छे हैं सलमान से, जो उन्होंने मेरे साथ हरकते की हैं, आप यकीन नहीं करने वाली है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026