---Advertisement---

टीआरपी की आड़ में Salman Khan का हुआ इस्तेमाल! कैटरीना कैफ के विरोधियों को जवाब देने के बाद हार्ट अटैक की अफवाह ने मचाया हड़कंप

Salman Khan: पहले कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वाले लोगों पर फटकार लगाते हुए एक्टर बिग बॉस 20 पर नजर आए। वहीं बाद में बीमार होने की एक्टिंग करते दिखे लेकिन लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो गए जिस पर बॉलीवुड एक्टर ने खुद सफाई भी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 20, 2026 11:05 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बिग बॉस 20 को होस्ट कर रहे एक्टर के फैंस को तगड़ा झटका लगा जब सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो वायरल हुआ जहां सलमान खान स्टेज पर बीमार नजर आते हैं। वह अपनी छाती को पकड़कर दर्द से परेशान हुए नजर आते हैं। इस प्रोमो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग परेशान हो गए और फैंस इसे हार्ट अटैक बताने लगे। जब से आप प्रोमो वायरल हुआ तब से सलमान खान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। बात इतनी बढ़ गई कि खुद एक्टर को इस पर सफाई देनी पड़ी। इसके साथ ही कैटरीना कैफ का सपोर्ट करने को लेकर भी एक्टर सुर्खियों में हैं।

सलमान खान ने फैंस को दी राहत की सांस

अपने हेल्थ को लेकर परेशान फैंस को सफाई देते हुए इंस्टाग्राम पर इसे लेकर सलमान खान ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि “भगवान की कृपा से मेरी सेहत में कोई दिक्कत नहीं है। बिग बॉस का प्रोमो जिस तरह से काटा गया, वैसा नहीं काटना चाहिए था। यह पूरी तरह से मकसद से भटक गया और ऐसा लग रहा है कि मैं वही कर रहा हूं जो काज़ी घर में कर रहा था, दर्द सिर्फ़ काज़ी को यह दिखाने के लिए था कि उसने जो किया वह गलत था क्योंकि उसने अपनी सेहत का इस्तेमाल किया।”

लोगों ने सलमान खान की सफाई पर किया रिएक्ट

बिग बॉस 20 होस्ट ने आगे कहा कि “एंटरटेनमेंट के लिए किया, खासकर तब जब घर के 15 लोगों को पता नहीं था कि वह एक्टिंग कर रहा है और उसकी सेहत को लेकर परेशान हो रहे थे। प्रोमो जिस तरह से काटा गया, उसके लिए सॉरी, लगता है यह वह फ़ॉर्मेट है जिसका इस्तेमाल वे शो को प्रमोट करने में करते हैं, मैं उनकी तरफ़ से माफ़ी मांगता हूं।” वहीं लोग इसे देखकर टीआरपी का गेम बता रहे हैं और सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।

ट्रोलर्स की लगाई सलमान खान ने इस तरह वाट

कैटरीना कैफ का नाम लिए बगैर उन्होंने ट्रोलर्स को फटकार लगाई और कहा कि “मुझे नहीं लगता कि जिसे वे ट्रोल कर रहे हैं, उसे बुरा लगेगा। इससे उनकी परवरिश का पता चलता है। आप उन लोगों के बारे में बुरी बातें लिख रहे हैं जो आपको कमाने में मदद कर रहे हैं। आप उनके शरीर, वज़न, लुक्स, परिवार और किसी की मुस्कान के साथ-साथ कमियों पर भी कमेंट करते हैं। आप किसी को मां बनने पर ट्रोल करते हैं। भद्दी लग रही है, मोटी हो गई है, बूढ़ा हो गया है, यह सब चल रहा है। उनकी भी मां और बहनें हैं। अगर वे अपने माता-पिता, गर्लफ्रेंड, पत्नी वगैरह से तुलना करें, तो वे आस-पास भी नहीं आएंगे।”

कैटरीना कैफ को लेकर क्या बोले Salman Khan

सलमान खान ने इसे लेकर आगे कहा कि “यह कुछ गंदा है जिसे हमें मानना ​​भी नहीं चाहिए। किसी को चिढ़ाना, उसकी नाकामी का जश्न मनाना लोगों को इसमें मज़ा आता है। मुझे भी ट्रोल किया गया। वे अब यह भी कह रहे होंगे कि मैं बूढ़ा हो गया हूं। बेशक, मैं 60 साल का हूं आप हर समय ‘मैंने प्यार किया’ नहीं बन सकते। उम्र अचानक एक बड़ी बात हो गई है। आप क्या ट्रोल करना चाहते हैं, और आप किसी ऐसे व्यक्ति को क्यों ट्रोल करना चाहते हैं जो प्रेग्नेंट हो गई है? प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वज़न बढ़ जाता है। जब वह शूटिंग फिर से शुरू करेगी, तो वह वापस शेप में आ जाएगी। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती है।”

बिग बॉस 20 में अपनी होस्टिंग को लेकर फिलहाल सोशल मीडिया पर सलमान खान ट्रेंड कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Firozabad Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Viral Video

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026