---Advertisement---

Salman Khan Viral Video: भारी सिक्योरिटी के बीच भाईजान का दिखा बेखौफ जलवा, फायरिंग की घटना के बाद टशन दिखाते आए नजर

Salman Khan Viral Video: हाई सिक्योरिटी के बीच सलमान खान को किया गया स्पॉट, सोशल मीडिया पर चर्चा में है यह वीडियो, टशन दिखाते नजर आए भाईजान, पुलिस ने सिक्योरिटी बढ़ा दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 19, 2024 1:10 अपराह्न

Salman Khan Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनके अपार्टमेंट गैलेक्सी के बाहर फायरिंग की घटना ने हर तरफ कोहराम मचा दिया है और इस सबके बीच उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सलमान खान का कोई बाल भी बांका ना कर सके। इस सबके बीच उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। भाईजान के टशन को देखने के बाद लोग हैरान रह गए क्योंकि वह बेखौफ अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास।

मुश्किल वक्त में मिल रहा है भाईजान को सपोर्ट

फायरिंग के बाद से सलमान खान के साथ हाई सिक्योरिटी है। उनके घर पर मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी बीते दिन पहुंचे थे। दरअसल भाईजान के घर पर फायरिंग हुई और वह इस घटना से काफी परेशान भी हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी गैलेक्सी पहुंची थी। फायरिंग और धमकी मिलने के बाद भी सलमान खान का रुतबा कायम है और उन्हें हाई सिक्योरिटी के साथ स्पॉट किया गया।

फाइटिंग की घटना के बाद बिजी हुई सलमान खान

रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान दुबई के लिए रवाना हुए हैं जहां वह रिजवान साजन के नए प्रोजेक्ट Diamondz by Danube लॉन्च करने के लिए जा रहे हैं। यह सलमान खान का अपना फिटनेस इक्विपमेंट है जो अब दुबई में भी मिल सकता है। इस वीडियो में सलमान खान फुल स्लीव टी-शर्ट को रब्ड जींस के साथ पेयर करते हुए दिखाई दिए और उनका अंदाज से लेकर टशन तक देखने लायक है।

आरोपियों ने किया खुलासा

गौरतलब है कि बीते दिन की फायरिंग की घटना को लॉरेंस बिश्नोई से जोड़ा जा रहा है क्योंकि 3 साल पहले गैंगस्टर ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। वही वह सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने की मांग कर रहा है। फायरिंग करने वाले आरोपी ने इस बात का खुलासा किया कि उनका मकसद सलमान खान को मारना नहीं बल्कि डराना था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026