---Advertisement---

Salman Khan: खत्म हुआ 25 साल का इंतजार! इस प्रोजेक्ट के साथ ट्रीट देने क्रिसमस पर आएंगे भाईजान और करण जौहर

Salman Khan: करण जौहर और सलमान खान एक साथ कोलैब करने वाले हैं। जी हां, शायद यह खबर फैंस के लिए वाकई काफी खास है क्योंकि 25 साल बाद एक बार फिर सलमान खान करण जौहर की फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। जब से इस खबर की अफवाहें उड़ी है फैंस खुशी से झूम ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 8, 2023 8:55 पूर्वाह्न

salman khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: करण जौहर और सलमान खान एक साथ कोलैब करने वाले हैं। जी हां, शायद यह खबर फैंस के लिए वाकई काफी खास है क्योंकि 25 साल बाद एक बार फिर सलमान खान करण जौहर की फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। जब से इस खबर की अफवाहें उड़ी है फैंस खुशी से झूम उठे हैं। ऐसे में इस प्रोजेक्ट को लेकर सनसनी मच गई है। अगर लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो विष्णु वर्धन के डायरेक्शन में बनी फिल्म में सलमान नजर आने वाले हैं जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर जारी है लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि करण और सलमान एक साथ काम करने वाले हैं।

आखिर क्या है पूरी खबर

रिपोर्ट की मानें तो विष्णु वर्धन के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए मेकर्स की तैयारी जोरों पर है। कहा जा रहा है कि भाईजान के साथ मेकर्स की बातचीत पिछले 6 महीने से चल रही है। वहीं खास बात यह है कि यह एक एक्शन फिल्म होने वाली है। अगर इस रिपोर्ट पर गौर करें तो इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 2023 से शुरू हो जाएगी और यह 7 से 8 महीने तक चलेगी। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि इससे अलग-अलग शेड्यूल में शूट किया जाएगा।वहीं प्रोडक्शन का काम जल्द ही शुरू हो रहा है।

‘टाइगर 3’ के बाद फैंस हैं इस प्रोजेक्ट के लिए एक्साइटेड

फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन इतना तय है कि अगर करण और सलमान एक साथ नजर आते हैं फैंस के लिए वाकई बहुत बड़ी बात है बता दें कि सलमान खान हाल ही में ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आए थे जिसे फैंस से ज्यादा प्यार नहीं मिला। वहीं अब वह अगली बार फ्रेंचाइजी फिल्म ‘टाइगर 3‘ में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म फैंस के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि इसमें एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आने वाली है।

25 साल बाद एक साथ काम करेंगे करण और सलमान

वहीं इस फिल्म में इमरान हाशमी तड़का लगाते हुए नजर आएंगे लेकिन सबसे बड़ी चीज जिसने फैंस का ध्यान खींचा वह है शाहरुख खान। कहा जा रहा है कि किंग खान इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस को एक साथ डबल ट्रीट मिलने वाली है क्योंकि जहां एक तरफ इस नवंबर भाईजान ‘टाइगर 3’ से तहलका मचाने के लिए आ रहे हैं। वहीं अब करण जौहर की फिल्म के लिए भी लोगों की बेताबी बढ़ गई है। गौरतलब है कि 1998 में करण निर्देशित ‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल में नज़र आए थे इसके बाद वह एक बार फिर साथ में काम करते नजर आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026