---Advertisement---

न्यूली वेड राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी को खास अंदाज में बधाई देते दिखे Salman Khan, पोस्ट शेयर कर लिखा “मैंने वो प्यार…

Salman Khan ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रीसेंट पोस्ट शेयर की है जिसमें, वह न्यूली वेड राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी को खास अंदाज में बधाई देते नजर आए।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 16, 2024 10:54 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट फाइनली शादी के खूबसूरत बंधन में बंध गए हैं। कपल को कई बड़े पॉलिटिशियन, क्रिकेटर और मशहूर सेलिब्रिटीज तक जमकर बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के भाईजान उर्फ सलमान खान ने भी न्यूली वेड अनंत और राधिका के लिए एक क्यूट सा पोस्ट शेयर किया और कपल को खास अंदाज में बधाई देते नजर आए। चलिए उनके इस पोस्ट पर नजर डालते हैं और जानते हैं, उन्होंने कपल को कैसे बधाई दी है।

न्यूली वेड अनंत और राधिका को बधाई देते दिखे Salman Khan

बता दें मशहूर एक्टर और फैंस के फेवरेट सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी की क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। एक्टर द्वारा शेयर की गई इस फोटो में अनंत और राधिका शादी के मंडप में बैठे और एक दूसरे को प्यार भरी निगाहों से देखते दिख रहे हैं। इसी के साथ सलमान खान ने स्वीट सा कैप्शन लिखा और कहा “अनंत और राधिका, मिस्टर एंड मिसेज अनंत अंबानी, मैंने देखा है जो प्यार तुम दोनों का एक दूसरे के लिए और एक दूसरे के परिवार वालों के लिए है। यूनिवर्स ने तुम दोनों को मिलाया है। मैं आशा करता हूं कि, तुम्हे सारी खुशियां मिले।

कपल को जल्द पेरेंट्स बनता देखना चाहते हैं सलमान

यहीं आपको बता दें, सलमान खान न्यूली वेड अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को जल्द पेरेंट्स बनता देखना चाहते हैं। दरअसल एक्टर ने अपनी इसी पोस्ट के नीचे कैप्शन लिखते हुए कहा “मुझसे इंतजार नहीं होता उस वक्त डांस करने के लिए, जब तुम दोनों सबसे ज्यादा शानदार पेरेंट्स बनोगे।”

महेंद्र सिंह धोनी ने भी दी कपल को स्पेशल विशेज

सलमान खान की तरह महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में धोनी राधिका पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं उन्होंने भी कपल के लिए क्यूट सा कैप्शन लिखा ओर दोनों को बधाई दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026