---Advertisement---

Salman Khan: Valentine Day को लेकर भाईजान की क्या है प्लानिंग, वायरल वीडियो में हुआ मजेदार खुलासा

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान वह नाम हैं जो फिलहाल मोस्ट एलिजिबल बैचलर की लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई हसीनाओं को डेट किया है। ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक इस लिस्ट में है लेकिन सलमान शादी से हमेशा बचते नजर आते हैं। एक्टर कभी कभी कैमरे पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 14, 2023 10:53 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान वह नाम हैं जो फिलहाल मोस्ट एलिजिबल बैचलर की लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई हसीनाओं को डेट किया है। ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक इस लिस्ट में है लेकिन सलमान शादी से हमेशा बचते नजर आते हैं। एक्टर कभी कभी कैमरे पर इस बात को नहीं माने हैं कि उनका किसी के साथ अफेयर था या वो कब शादी कर रहे हैं। सलमान खान की शादी हमेशा लाइमलाइट में रहती है क्योंकि फ्रेंड्स और फैंस हमेशा उनसे शादी को लेकर सवाल करते हैं लेकिन वो हमेशा बच निकलते हैं। लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिल रहा है क्योंकि हमें पता चल गया है कि सलमान खान की शादी को लेकर क्या प्लानिंग है। आइए जानते हैं क्या खास है इस खबर में।

वायरल वीडियो में क्या है खास

दरअसल वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर इस खास दिन की प्लानिंग के बारे में बात कर रहे हैं। जब सलमान से यह पूछा गया कि वैलेंटाइन डे नजदीक है तो ऐसे में आपकी क्या कुछ खास प्लानिंग है। इस सवाल का जवाब देने से पहले सलमान मुस्कुराए और फिर कहा, “वैलेंटाइन डे और मेरा क्या लेना देना है भाई। या मेरा ही इस खास दिन से लेना देना है? आपलोगों को वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं। भगवान भला करे और सुरक्षित रहें।”

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

वीडियो पर यूजर्स दे रहे हैं मजेदार रिएक्शंस

वायरल हो रहा यह वीडियो काफी मजेदार है। वीडियो में पहले सलमान अपने टशन अवतार में होते हैं। फिर उन्हें उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ दिखाया जाता है। उसके बाद वह ‘तेरे नाम’ अवतार में नजर आते हैं। वहीं बाद में सलमान अपना पंचलाइन मारते हैं। इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, ”भाई रुलाओगे क्या।” एक और यूजर ने कहा, “सबका कटेगा।”

पाइपलाइन में है कई प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में कैमियो रोल में नजर आए थे। वहीं एक्टर की पाइपलाइन में ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘टाइगर 3’ भी है।

Also Read: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026