---Advertisement---

Shah Rukh Khan को आधी रात बर्थडे विश करने वाले Salman Khan के बीच हो चुके हैं 3 बड़े विवाद! फैंस जरुर जानें

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान को सलमान खान ने आधी रात को जन्मदिन की बधाई दी है। जिसके बाद दोनों के बीच के 3 बड़े विवाद फिर चर्चा में आ गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 3, 2026 1:28 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अभी हालहि में 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान फैंस ने उन्हे खूब प्यार दिया।  इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा आधी रात को सलमान खान के द्वारा दी गई जन्मदिन की बधाई की हो रही है। भाईजान ने जिस तरह से पठान को विश किया वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सलमान खान ने  सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के लिए पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आपने कहा बिना शर्ट के अच्छी बॉडी है, सिर्फ इसीलिए मेहनत की। लव यू भाई हमेशा’। इस दौरान सलमान खान ने किंग का पहला गाना भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस भाई चारे को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं।  इस बीच दोनों सुपरस्टार के बीच हुआ विवाद भी कुछ लोगों के दिमाग में घूम रहा है। चलिए जानते हैं, बॉलीवुड के दोनों बड़े सितारे कब-कब कंट्रोवर्सी में आए हैं।

Shah Rukh Khan की फिल्म से एश्वर्या राय का हटाना

सलमान खान और शाहरुख खान के बीच विवाद की शुरुआत साल 2002 में फिल्म ‘चलते-चलते’ के सेट से हुई। इस मूवी में शाहरुख खान के साथ एश्वर्या राय थी। इस दौरान सेट पर सलमान खान पहुंच गए और उन्होंने लड़ाई की और बचाव कराने आए किंग खान से उनकी भयंकर लड़ाई हुई।  इसके बाद फिल्म से एश्वर्या को हटना पड़ा और उनकी जगह रानी मुखर्जी को लिया गया।

कैटरीना कैफ की बर्थ डे पार्टी में मारपीट

कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में साल 2008 में शाहरुख खान और सलमान खान के बीच हाथापाई की खबरें काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। खबरों की मानें तो शाहरुख के ‘क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?’ की कम टीआरपी को लेकर सलमान ने तंज कसा और अपने शो ‘दस का दम’ की तारीफ की थी। जिसके कारण शाहरुख ने एश्वर्या को लेकर कुछ बोल दिया और दोनों  बीच मारपीट जैसे हालत हो गए थे।

शाहरुख खान ने  काम करने से किया मना और दोनों की दोस्त

सलमान खान की फिल्म ‘मैं और मिसेज खन्ना’ में शाहरुख खान ने कैमियो करने से मना कर दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया था। इन लड़ाई-झगड़ों के कारण दोनों सालोंतक एक-दूसरे से दूर रहे। लेकिन साल 2013 में दिवंगत बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनो सुपरस्टार गले मिले थे। जिसके कराण विवाद खत्म हो गया था। हालांकि शाहरुख और सलमान खान ने कभी भी इन विवादों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 11

नवम्बर 3, 2026

Dia Mirza

नवम्बर 3, 2026

Shanaya Kapoor

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026