---Advertisement---

इस बिग बजट फिल्म में दिखेंगे Salman Khan! करण जौहर और ‘शेरशाह’ निर्देशक संग करेंगे जुगलबंदी

Salman Khan: सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल बीते कुछ समय से करण जौहर के साथ उनकी प्रोजेक्ट्स को लेकर फैंस इंतजार कर रहे थे और अब ऐसे में फिल्म का टाइटल सुर्खियों में है। सलमान खान ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम 'द बुल' है। वहीं अब इस बारे में कई खबरें लाइमलाइट में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 24, 2023 3:49 अपराह्न

salman khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म ‘टाइगर 3‘ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद भी आ रही है लेकिन इस सब के बीच अगर आप भी है सलमान खान के फैन तो आपके लिए है बड़ी खुशखबरी। भाईजान बहुत जल्द एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि करण जौहर के बैनर तले बनने वाली फिल्म में सलमान खान तहलका मचाते हुए नजर आएंगे। वहीं खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशक कोई और नहीं बल्कि ‘शेरशाह’ फिल्म के निर्देशक विष्णुवर्धन करेंगे। इस सबके बीच फिल्म का टाइटल भी सुर्खियों में है।

फिल्म के टाइटल का खुलासा

पिछले कुछ समय से सलमान खान और करण जौहर की जुगलबंदी देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे थे। कहा जा रहा था कि यह जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाती हुई नजर आएगी। अब इस पर से पर्दा उठ गया है। हाल ही में सलमान खान ने खुद इस बात का खुलासा किया और एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम ‘द बुल’ है। वहीं रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि सलमान इस फिल्म में पैरामिलिट्री ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे और इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।

इस खास किरदार में दिखेंगे सलमान

वहीं ‘द बुल’ की बात करें तो यह एक बिग बजट फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में पैरामिलिट्री के किरदार में सलमान खान लोगों को किस कदर पसंद आते हैं। यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। वहीं बीते कुछ समय पहले यह भी खबर आई थी कि इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगी लेकिन इस बारे में अब तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2023 में शुरू होने वाली है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

वहीं अगर सलमान खान की अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो कहा जा रहा है कि दबंग की अगली कड़ी में भी भाईजान नजर आ सकते हैं। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में ‘किक 2’ और ‘प्रेम की शादी’ सहित कई प्रोजेक्ट्स हैं। कहने में दो राय नहीं है कि सलमान खान अपने फैंस को इंप्रेस करने की पूरी तैयारी में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 10, 2026

Shahid Kapoor

मार्च 10, 2026

Badshah

मार्च 10, 2026

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda

मार्च 10, 2026

Jr NTR

मार्च 10, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 9, 2026