---Advertisement---

Salman Khan की तरफ से फैंस को ईदी, 2025 में ‘सिकंदर’ बनकर सिनेमाघरों में गरजने आ रहे भाईजान

Salman Khan: सलमान खान के फैंस को मिला जबरदस्त तोहफा क्योंकि ईदी लेकर आए भाईजान, अपकमिंग फिल्म और रिलीज को लेकर किया खुलासा फैंस हुए ओवर एक्साइटेड, जानिए क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 11, 2024 12:40 अपराह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan: सलमान खान के फैंस इंतजार कर रहे थे कि 2024 में शायद सलमान खान लोगों को ईदी देने के लिए आएंगे। लेकिन इस साल उनकी कोई भी फिल्म ईद पर रिलीज नहीं हुई है लेकिन अब फैंस को मायूस होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ईद के खास मौके पर उन्होंने फैंस को सरप्राइज दिया है। उन्होंने बता दिया है कि वह ईद 2025 में सिनेमाघरों में एक बार फिर जलवा दिखाने के लिए आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने किरदार और फिल्म के टाइटल की भी घोषणा कर दी है। फैंस इसे जानने के बाद ओवर एक्साइटेड हैं।

कब रिलीज हो रही है सिकंदर

दरअसल सलमान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इस ईद बड़े मियां छोटे मियां और मैदान को देखो और अगली ईद सिकंदर से आकर मिलो आप सभी को ईद मुबारक।” ऐसे में इतना तो तय है कि सलमान खान की फिल्म का नाम ‘सिकंदर’ है जो ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म में वह सिकंदर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं।

Salman Khan का साथ देंगे ये नामी चेहरे

सलमान खान इस फिल्म में साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ए आर मुर्गदास के साथ काम कर रहे हैं। वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। सिकंदर के किरदार में ईद 2025 पर वह क्या जादू दिखाते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है। रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है।

फिल्मों से चलेगा सलमान का जादू

वर्कफ्रंट बात करें तो सलमान खान को आखिरी बार ‘टाइगर 3’ में देखा गया था जिसमें उनके अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आई थी। फिल्म को दर्शकों से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था। इसके अलावा मल्टी स्टारर फिल्म में वह पूजा हेगड़े के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ में दिखाई दिए थे जिससे मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं उनकी पाइपलाइन में ‘किक 2’ और ‘पठान वर्सेस टाइगर’ है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajpal Yadav

मार्च 13, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 13, 2026

Aditya Dhar

मार्च 13, 2026

Rashmika Mandanna

मार्च 13, 2026

Kritika Kamra Gaurav Kapur

मार्च 13, 2026

Sooraj Barjatya Daughter Wedding

मार्च 13, 2026