---Advertisement---

Salman Khan की बेबाकी को मिला BJP की बड़ी नेता का फुल सपोर्ट! सोशल मीडिया पोस्ट से हिला इंटरनेट

Salman Khan : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने जब से बिग बॉस 20 में बॉडी शेमिंग करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। तब से उनकी सोच की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। इस तरह बीजेपी की नेता स्मृति ईरानी ने भी खुलकर इस सोच पर पोस्ट किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 21, 2026 11:48 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan:  बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बिग बॉस 20 में अपनी टीशर्ट क्या उतारी हर तरफ एक्टर की चर्चा होने लगी? उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालों को 60 की उम्र में अपनी फिटनेस दिखाकर सोशल मीडिया पर एक मुहिम चला दी है। हर कोई एक्टर की तारीफ कर रहा है। काफी लोगों का मानना है कि, सलमान खान ने  कैटरीना कैफ के डिलीवरी के बाद बढ़े हुए वजन और ट्रोलिंग को जोड़कर इसे एक बेहतरीन जवाब के तौर पर देखा है। इस बीच भाईजान को बीजेपी की पूर्व कैबिनटे मंत्री और वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने अप्रत्यक्ष रुप से सपोर्ट किया है। उनके पोस्ट की काफी चर्चा है।

Salman Khan के बॉडी शेमिंग जवाब का क्या बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने किया सपोर्ट?

आपको बता दें, स्मृति ईरानी पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अभी हालहि में संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री मनाया है। वहीं, टीवी पर वो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ शो का भी हिस्सा हैं। स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर बॉडी शेमिंग पर पोस्ट करते हुए लिखा,  ‘ सोशल मीडिया ने अपनी बात कहने का अधिकार सबको दिया है। इसने लाखों लोगों को आवाज़ दी है, जिनकी आवाज़ शायद कभी सुनी ही नहीं जाती।लेकिन इस सफर में कहीं न कहीं, कुछ लोगों ने इस आज़ादी को दूसरों को चोट पहुंचाने, बेइज़्ज़त करने और उन्हें इंसान न समझने का लाइसेंस मान लिया।

देखें पोस्ट

पब्लिक लाइफ़ में रहने वालों से अक्सर कहा जाता है कि यह सब तो झेलना ही पड़ता है — “या तो बर्दाश्त करो या चुप रहो।”लेकिन क्या ऐसा होना चाहिए? पब्लिक लाइफ़ में आने का मतलब अपनी इज़्ज़त या गरिमा का अधिकार खोना क्यों होना चाहिए? किसी से यह उम्मीद क्यों की जाए कि वह चुपचाप बेइज़्ज़ती सहता रहे, सिर्फ़ इसलिए कि बेइज़्ज़ती करने वाला किसी बॉट की आड़ में छिपा है, किसी गुमनाम हैंडल का इस्तेमाल कर रहा है, या फिर इतना बेखौफ़ है कि अपने असली नाम से ही ऐसा कर रहा है?”मेरा हैंडल, मेरी राय” क्रूरता को छिपाने का बहाना नहीं बन सकता…बोलने की आज़ादी बहुत कीमती है और इसके साथ आने वाली ज़िम्मेदारी भी उतनी ही ज़रूरी है।असहमत हों, बहस करें। आलोचना करें,  सवाल पूछें। पब्लिक लाइफ़ में रहने वाले लोगों को जवाबदेह ठहराएं।लेकिन ज़ाहिर है, इन सबके लिए हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि स्क्रीन के दूसरी तरफ़ भी एक इंसान है।शब्द टाइप करने में भले ही कुछ सेकंड लगें, लेकिन उनका असर बहुत लंबे समय तक रह सकता है।’दयालु बनें। इसमें ज़्यादा कुछ नहीं लगता। लेकिन कभी-कभी, इसका मतलब आपकी सोच से कहीं ज़्यादा हो सकता है। हालंकि स्मृति ईरानी ने बॉडी शेमिंग पर सलमान खान का नाम नहीं लिया। लेकिन उनकी सोच का समर्थन अपने पोस्ट के जरिए सपोर्ट किया है।

सलमान खान की सोच को सलाम कर रही दुनिया

बिगॉ बस 20 के सेट पर होस्ट करते हुए सलमान खान ने बॉडी-शेमिंग, एज-शेमिंग और महिलाओं की प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर मजाक उड़ाने वाले ट्रोलर्स को जब से जवाब दिया है। तब से उनका सुललकर आम और सभी लोग कर रहे हैं। एक्टर को पाकिस्तानी सुपरस्टार हुमायूं सईद ने सपोर्ट किया है। इसके साथ ही रोहित शेट्टी, अशनूर कौर और वरुण धवन जैसे सितारों ने भी उन्हें समर्थन दिया है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026