---Advertisement---

Sam Bahadur: कब रिलीज होगा विक्की की फिल्म का ट्रेलर, सिनेमाघरों में रणबीर संग भिड़ेंगे कैटरीना के पति

Sam Bahadur: पोस्ट शेयर कर विक्की कौशल ने सेम बहादुर के ट्रेलर रिलीज की घोषणा कर दी है। यह बात सच है कि रणबीर कपूर के साथ सिनेमाघरों में उनकी भिड़ंत दिखने वाली है लेकिन अब ट्रेलर को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बरकरार है। विक्की कौशल एक बार फिर लोगों को लुभाने की तैयारी में हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 6, 2023 1:36 अपराह्न

Sam Bahadur
Follow Us
---Advertisement---

Sam Bahadur: अगर विक्की कौशल की बात करें तो निश्चित तौर पर वह फिलहाल बॉलीवुड के मंजे हुए कलाकार में से एक हैं। किसी भी किरदार को किस तरह खास बनाना है यह विक्की बखूबी जानते हैं। यह बात सच है कि बहुत जल्द वह शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डंकी’ में दिखाई देने वाले हैं लेकिन इस सब के बीच विक्की अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सेम बहादुर’ से एक और पोस्टर जारी कर ट्रेलर रिलीज की घोषणा कर दी है। वहीं नए पोस्टर को देखने के बाद लोग और भी एक्साइटेड हो गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज हो रही है विक्की की फिल्म का ट्रेलर।

इस दिन आएगा ट्रेलर

रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल से सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर आधारित है। इस बायोपिक को देखने के लिए फैंस भी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज जारी एक पोस्टर में विक्की कौशल अपने अलग अंदाज से लोगों को इंप्रेस करते हुए नजर आए। इसके कैप्शन में विक्की ने लिखा, “यह कहानी उस एक व्यक्ति के बारे में है जिसे अपना जीवन भारतीय सेवा राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। ट्रेलर रिलीज कल होगा।” इसमें विक्की कौशल एक बार फिर वर्दी में मूंछों के साथ ताव दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस दिन टकराएगी ये दोनों फिल्में

गौरतलब है कि विक्की कौशल की इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा विक्की की पत्नी बनी हुई नजर आएंगी। दरअसल वह मानेकशॉ की पत्नी शीलू के किरदार में दिखाई देने वाली है। वहीं कहा जा रहा है कि फातिमा सना शेख इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस दिन रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी रिलीज होने वाली है जिसमें रश्मिका मंदाना दिखाई देंगी। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि रणबीर और विक्की कौशल में से किसका जादू बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दिखाई देता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026