---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu: साउथ की हसीना के हाथ लगा बड़ा जैकपॉट, इस फिल्म से करेगी हॉलीवुड में जबरदस्त एंट्री

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु साउथ की वो हसीना है जो अपने पंख को चारों तरफ फैला रही है। वह सिर्फ साउथ इंडस्ट्री पर नहीं टिकी हुई है और आज उन्हें ग्लोबली किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं लेकिन अब उनका रुझान हॉलीवुड की तरफ है। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2023 2:49 अपराह्न

Samantha Ruth Prabhu
Follow Us
---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु साउथ की वो हसीना है जो अपने पंख को चारों तरफ फैला रही है। वह सिर्फ साउथ इंडस्ट्री पर नहीं टिकी हुई है और आज उन्हें ग्लोबली किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं लेकिन अब उनका रुझान हॉलीवुड की तरफ है। जी हां, सामंथा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है जिसके बाद आपके पैरों के तले से जमीन खिसक जाएगी। दरअसल कई साउथ फिल्मों से अपना जलवा बिखेर चुकी सामंथा अब हॉलीवुड की ओर रुख कर रही हैं। सामंथा के इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की कई डिटेल्स भी चर्चा में है। ऐसे में आपकी एक्साईटमेंट को लगाम लगाते हुए आइए जानते हैं आखिर कौन सी है वह फिल्म जिससे सामंथा कर रही है हॉलीवुड की दुनिया में एंट्री।

क्या है इस फिल्म का नाम और खास बातें

मिली जानकारी के मुताबिक हॉलीवुड की इस फिल्म का नाम ‘चेन्नई स्टोरीज’ है जो एक रोमांटिक कॉमेडी है। खास बात यह है कि सामंथा की यह फिल्म 2004 में आई नॉवेल ‘द अरेंजमेंट्स ऑफ लव’ से प्रेरित है और लोगों के बीच इस नावेल का खूब क्रेज है। माना जा रहा है कि नावेल की तरह इस फिल्म को भी खूब पॉपुलैरिटी मिलेगी। खैर इस फिल्म में सामंथा के ओपोजिट विवेक कालरा भी नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी को साथ में देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं और इस फिल्म को लेकर क्रेज बरकरार है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

कब रिलीज होगी फिल्म

मिली जानकारी के मुताबिक सामंथा की यह हॉलीवुड फिल्म अंग्रेजी और तमिल भाषा में रिलीज होगी। फिलिप जॉन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को निम्मी हरसगामा ने लिखा है। फिल्म अगले साल यानी 2024 में रिलीज हो सकती है लेकिन इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस फिल्म की शूटिंग चेन्नई और यूनाइटेड किंगडम में की जाएगी।

यह है सामंथा के फिल्म की कहानी

सामंथा की इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे शख्स की है जो अपनी मां के निधन के बाद अपने देश लौटता है। वह चेन्नई आकर अपने पिता को ढूंढने में जुट जाता है जो उसकी मां से अलग हो चुके थे। वहीं इस काम के लिए वह एक जासूस को हायर करता है जो सामंथा है। सामंथा को जासूस के रूप में देखना लोगों के लिए वाकई खास है। इतना ही नहीं फिल्म की कहानी आगे बढती है तो सामंथा और उस शख्स को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

अक्टूबर 17, 2026

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026