---Advertisement---

नागा की इंगेजमेंट और डायरेक्टर संग उड़ी इश्क की अफवाहों के बीच Samantha Ruth Prabhu का कृप्टिक पोस्ट! चर्चा में है यह फोटो

Samantha Ruth Prabhu: समांथा प्रभु को लेकर बात बना रहे लोगों की हुई बोलती बंद, एक्ट्रेस ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे हेटर्स के मुंह पर तमाचा बताया जा रहा है। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में आई है एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2024 11:52 पूर्वाह्न

Samantha Ruth Prabhu
Follow Us
---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी सामंथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में रहती है। वह बहुत जल्द वरुण धवन के साथ ‘सिटाडेल’ वेब सीरीज में दिखाई देने वाली है जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह अपने पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। एक तरफ उनके एक्स हस्बैंड नागा चैतन्य बहुत जल्द शोभिता धुलीपाला के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी तरफ उनका नाम ‘सिडाटेल’ डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ जोड़ा जा रहा है लेकिन इस सब के बीच सोशल मीडिया पर सामंथा की लेटेस्ट तस्वीर चर्चा में है। आइए देखते हैं।

क्यों चर्चा में है यह फोटो

Samantha Ruth Prabhu ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेर की है जिसमें वह कार में बैठी हुई नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने ब्राउन हूडी को स्टाइल किया है और चश्मे के साथ बिखरे हुए बालों में वह अपने लुक को कंप्लीट कर रही है। इस दौरान लोगों की निगाहें तो हूडी के कैप्शन पर अटक गई जिसमें लिखा है, “शांति और स्थिरता का म्यूजियम।” इस कैप्शन को देखने के बाद लोगो की बोलती बंद हो गई है और उन्हें करारा जवाब दिया है।

फोटो पर लोग कर रहे खूब कमेंट्स

इस तस्वीर को देखने के बाद लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इस पर 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुका है। तस्वीर को देख एक यूजर ने लिखा, “यह जिस किसी के लिए भी है उसके लिए एक क्लासिक उत्तर है।” एक ने लिखा, “एटीट्यूड ओवरलोडेड।” तो दूसरे ने कहा क्यूट। एक ने कहा, “तस्वीर ने सब कुछ बता दिया कैप्शन की जरूरत नहीं है।”

उड़ी डायरेक्टर के साथ डेटिंग की खबरें

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु बहुत जल्द वरुण धवन के साथ ‘सिटाडेल’ वेब सीरीज में नजर आने वाली है जिसके डायरेक्टर राज एंड डीके हैं। वहीं जब सोशल मीडिया पर सामंथा और राज की कई तस्वीरें वायरल हुई तो उन दोनों का नाम साथ जोड़ा जाने लगा। कहा जा रहा है कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि इन अफवाहों की कोई पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में सामंथा की तस्वीर चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026