---Advertisement---

आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के आश्रम में ध्यान लगाती दिखीं Samantha Ruth Prabhu, सादगी से लोगों को बनाया दीवाना

Samantha Ruth Prabhu: सद्गुरु के आश्रम में पहुंची सामंथा रुथ प्रभु ने लोगों को दिखाई खास झलक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर, देखिए क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2024 2:52 अपराह्न

Samantha Ruth Prabhu
Follow Us
---Advertisement---

Samantha Ruth Prabhu: पिछले लंबे समय से इंडस्ट्री से ब्रेक लेने वाली सामंथा रुथ प्रभु किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है लेकिन वह सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हर बार चर्चा में आ जाती है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु के पास पहुंची जिसकी झलक उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखाई है। इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। ईशा फाउंडेशन से सामंथा रुथ प्रभु ने 10 तस्वीरों में लोगों को इसकी झलक दिखाई है जिसमें सद्गुरु भी नजर आ रहे हैं। एक बार फिर Samantha Ruth Prabhu ने अपनी सिंपलीसिटी से लोगों को हैरान कर दिया है।

क्या है फोटोज में खास

सामंथा रुथ प्रभु की फोटोज की बात करें तो वह ब्लैक कलर की एथेनिक ड्रेस में नजर आ रही है। सिंपल लुक और गले में फूलों का माला पहनकर सद्गुरु के आश्रम में पहुंची है और आम लोगों के साथ ध्यान लगाकर बैठी हुई नजर आई। एक तस्वीर में देसी लुक में एक्ट्रेस नजर आ रही है और इस दौरान गाय को खाना खिला रही है। हर एक तस्वीर दिल जीतने लायक है और कोयंबटूर से ईशा फाउंडेशन की झलक दिखाकर सामंथा ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है।

सामंथा ने कहीं ये बात

तस्वीरों को शेयर करते हुए सामंथा ने कैप्शन में लिखा, “हममें से बहुत से लोग गुरु या मार्गदर्शक की तलाश करते हैं। जब आपको कोई ऐसा गुरु मिल जाए जो आपके जीवन को रोशन करने के लिए तीव्रता, समझ और करुणा से भरपूर हो, तो यह एक दुर्लभ सौभाग्य होता है। अगर आपको ज्ञान का एक टुकड़ा चाहिए, तो आपको दुनिया में खोजना होगा। क्योंकि रोज़मर्रा की चीज़ें आपके सामने फेंकी जा रही हैं, इसलिए यह आसान हो गया है। आप सोच रहे हैं… आप सोच रहे हैं कि यह सामान्य है। यह सामान्य नहीं है। आपको इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। और सिर्फ़ जानना ही काफी नहीं है। इस ज्ञान का क्रियान्वयन ही सबसे ज़्यादा मायने रखता है। गुरु @sadhguru।”

वरुण धवन के साथ दिखेंगी सामंथा

वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु बहुत जल्द इंडियन सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली है जिसमें उनके अपोजिट वरुण धवन दिखाई देंगे। इसके अलावा उन्हें आखिरी बार विजय देवराकोंडा के साथ ‘कुशी’ में देखा गया था। इन दिनों वह मायोसाइटिस बीमारी से जूझ रही है जिसका ट्रीटमेंट जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026