---Advertisement---

Sapna Choudhary का एक और धमाल, गाने के टीजर में क्लासिकल डांस देख फैंस क्रेजी, Video में है बिल्‍कुल अलग तेवर

Sapna Choudhary: सपना चौधरी का अंदाज हर बार दिलकश होता है और वह एक बार फिर लाइमलाइट में है। उन्होंने 'आनंद काया' गाने से एक झलक दिखाई है जिसे देखने के बाद फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं। इस क्लिप में सपना की झलक वाकई काफी अलग और खास है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 6, 2023 5:10 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:06 पूर्वाह्न

sapna choudhary
Follow Us
---Advertisement---

Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को लोग किस कदर चाहते हैं इसे किसी सबूत की जरूरत नहीं है। सपना अपने फैंस को इंप्रेस करने के लिए किसी न किसी वजह लाइमलाइट में बनी रहती है। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती है और अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर लोगों को रूबरू करवाती हैं। इस बीच एक बार फिर सपना चौधरी सुर्खियों में आ गई है और वजह है उनका गाना ‘आनंद काया’। ‘आनंद काया’ गाने की एक झलक शेयर कर उन्होंने फैंस को अलग अंदाज से रूबरू करवाया है और इसे देखने के बाद लोग काफी एक्साइटेड हैं। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में आ गई है सपना चौधरी।

सपना ने बताई एक्साइटमेंट

सपना चौधरी ने गाने की एक क्लिप शेयर कर कैप्शन में लिखा, “हजार यादें वापस लाने के लिए चाहिए बस एक गाना।” यह गाना अगस्त 2023 में जारी किया गया जो 4 मिनट 33 सेकंड का है। वहीं अब ऐसा लग रहा है जैसे गाने का वीडियो बहुत जल्द रिलीज किया जाएगा। क्लिप सपना चौधरी ने दिखाई है जिसे कुछ ही देर में 5000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे देसी गीत ने जारी किया है।

मुजरा करती नजर आई सपना

जहां तक इस क्लिप की बात करें तो सपना चौधरी इसमें मुजरा करती हुई नजर आ रही हैं और उनका अंदाज हर बार से काफी अलग है। अक्सर वह काफी अलग लुक में नजर आती है लेकिन ‘आनंद काया’ गाने में उनका अंदाज वाकई कमाल का है। यही वजह है कि इस झलक को देखने के बाद फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो में सपना का अंदाज दिलकश है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं सपना चौधरी

गौरतलब है कि सपना चौधरी अपने स्टेज परफॉर्मेंस की वजह से लगातार लाइमलाइट में बनी रहती है। उन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और उनके परफॉर्मेंस को एंजॉय करते हैं। सपना भी अपनी सादगी और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना देती है। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी अदाओं से लोगों को रिझाती रहती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026