---Advertisement---

Anand Kaya गाने में कजरारे नैनों से वार करती दिखी Sapna Choudhary, लाल लहंगा-चोली में हटके अंदाज पर मर मिटे फैंस

Sapna Choudhary: सपना चौधरी के मोस्ट अवेटिंग सॉन्ग 'आनंद काया' का वीडियो जारी कर दिया गया है। इसे प्रमोट करते हुए हरियाणवी डांसर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है जिसमें उनकी अदाएं देखने लायक है। वह कातिलाना निगाहों से लोगों पर जादू चलाती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और सपना चौधरी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 10, 2023 6:28 अपराह्न

Sapna Choudhary
Follow Us
---Advertisement---

Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पिछले कुछ समय से ‘आनंद काया‘ गाने को लेकर काफी चर्चा में थी। आखिरकार उनके इस गाने का वीडियो जारी कर दिया गया है। मीनाक्षी पांचाल की आवाज में इस गाने में सपना का अवतार और अंदाज काफी अलग और खास है जिसे देखने के बाद फैंस इंप्रेस होते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैन हरियाणवी डांसर के लुक की तारीफ किए बिना नहीं थक रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह अवतार हर बार से काफी अलग है। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी ने एक रील्स शेयर की जिसमें वह अपने इस गाने पर अदाएं दिखाती नजर आ रही है।

सपना का यह लुक है काफी खास

जहां तक सपना चौधरी के वीडियो की बात करें तो इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह मास्टर पीस आनंद काया जो मेरे दिल के बेहद करीब है।” इस रील्स में आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी लाल लहंगा चोली में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। इस राजस्थानी लुक में सपना को देख लोगों की निगाहें थम गई है। एक्ट्रेस ने गोल्डन नेकलेस के साथ मैचिंग इयररिंग्स, नथ और माथा पट्टी से इस लुक को कंप्लीट किया है। वहीं बालों में गजरा लगाकर चोटी लटकाए हुए सपना को देख आपकी निगाहें भी थम जाएंगी। स्मोकी आई मेकअप और अपने कजरारे नैन से वह जिस तरह वार कर रही है वह किसी के भी दिल को चीरने के लिए काफी है।

खूब चर्चा में है ‘आनंद काया’ वीडियो

जहां तक ‘आनंद काया’ गाने की बात करें तो इसमें सपना चौधरी के साथ हितेश के शर्मा नजर आ रहे हैं। इस गाने को मीनाक्षी पांचाल ने अपनी आवाज दी है। कहने में दोराय नहीं है कि इस गाने में सपना अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही है। यही वजह है कि कुछ घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को 7000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। वहीं जहां तक रील्स की बात करें तो इसमें सपना चौधरी कयामत आती हुई नजर आ रही है। वह अपनी अदाओं से लेकर स्टाइल तक को फ्लॉन्ट कर रही है। वहीं देसी गीत यूट्यूब चैनल पर जारी ‘आनंद काया’ वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 11

अक्टूबर 13, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026