---Advertisement---

Sapna Choudhary dance video: जब ‘तू चीज लाजवाब’ पर सपना ने दिखाए लटके-झटके तो मचा हंगामा, भीड़ हुई बेकाबू

Sapna Choudhary dance video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है और उनके कई गाने हमेशा ट्रेंड में होते हैं। इसी में से एक गाना है ‘तू चीज लाजवाब’ जो लोगों के बीच खूब सुर्खियों में हैं और इसपर सपना के कई डांस वीडियो भी चर्चा में होते हैं। इस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2023 1:48 अपराह्न

sapna choudhary
Follow Us
---Advertisement---

Sapna Choudhary dance video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है और उनके कई गाने हमेशा ट्रेंड में होते हैं। इसी में से एक गाना है ‘तू चीज लाजवाब’ जो लोगों के बीच खूब सुर्खियों में हैं और इसपर सपना के कई डांस वीडियो भी चर्चा में होते हैं। इस बीच एक बार फिर सपना का डांस तबाही मचाने के लिए चर्चा में है। वीडियो में सपना जमकर ठुमके लगा रही हैं और उनका अंदाज लोगों के दिलों को घायल करने में कामयाब हुई है। आज सपना ना सिर्फ हरियाणवी बल्कि इंटरनेशनल लेवल तक तहलका मचा रही हैं और हाल ही में कान्स 2023 में एक्ट्रेस का जादू खूब चला है। इस बीच सपना का यह पुराना गाना भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

देसी ठुमकों से सपना ने किया लोगों को बेहाल

वीडियो की बात करें तो सपना इसमें सूट सलवार पहनकर ‘तू चीज लाजवाब’ गाने पर जबरदस्त ठुमके दिखा रही है और इसे देख लोगों की निगाहें नहीं हट रही हैं। सपना ने जिस तरह अपने एक्सप्रेशन दिखाए हैं उन्हें देख लोगों का बेकाबू होना लाजमी है। इस डांसर ने वीडियो में अपने लटके-झटकों से लोगों को खूब इम्प्रेस किया है। इस वीडियो में सपना नागिन की तरह बलखाती हुई नजर आई और इसे देखने के बाद लोगों की भीड़ बेहाल नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें: Sapna Choudhary dance video: लाल परी बनकर सपना ने दिया कमरतोड़ परफॉर्मेंस, देखने वालों की नहीं झपकीं आंखें

तालियों की गूंज से सपना हुई और एक्साइटेड

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब सपना अलग अंदाज से डांस फ्लोर पर ठुमके लगा रही हैं तो लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई है। लोग सपना के ठुमकों पर खूब पैसे लुटा रहे हैं और तालियों की गूंज से सपना भी और एक्साइटेड हो जाती हैं। इस वीडियो को Trimurti Cassettes यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और अब तक 230 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि सपना को डांस करते देख लोगों की भीड़ भी झुमने लगी है।

यहां देखें Video:-

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026