---Advertisement---

इंगेजमेंट के लिए परफेक्ट है Sapna Choudhary का यह लेटेस्ट लुक, आप भी कॉपी कर लोगों के दिलों पर चला सकती हैं छुरियां

Sapna Choudhary: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने गाने के अलावा एक और वजह से सुर्खियों में होती हैं और वह है उनका फैशन स्टेटमेंट। जहां सपना पहले सिर्फ सलवार सूट में गांव की बाला बनकर फैंस के दिलों को घायल करती थी वहीं अब वो वेस्टर्न और एथनिक ड्रेस में खूब तहलका मचा ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 20, 2023 9:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sapna Choudhary: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपने गाने के अलावा एक और वजह से सुर्खियों में होती हैं और वह है उनका फैशन स्टेटमेंट। जहां सपना पहले सिर्फ सलवार सूट में गांव की बाला बनकर फैंस के दिलों को घायल करती थी वहीं अब वो वेस्टर्न और एथनिक ड्रेस में खूब तहलका मचा रही हैं। सपना फैशन और स्टाइल के मामले में टॉप एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। इस बात का सबूत है सपना की लेटेस्ट तस्वीरें जिसमें वह एक फैशनिस्टा बनी नजर आ रही हैं। वह स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक से फैंस को चौंका रही हैं। आइए देखते हैं क्या खास है सपना के इस लुक में।

बेहद खास है सपना का यह गाउन

सपना की इन तस्वीरों की बात करें तो वह ग्रे कलर के हैवी गाउन में नजर आ रही हैं। इस दौरान वह मिनिमल मेकअप में काफी खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने स्टाइलिश और यूनिक हेयरस्टाइल से इस लुक को कम्पलीट किया। वह हर तस्वीर में अलग-अलग पोज दे रही हैं। तस्वीरों में सपना की अदाएं किसी को भी घायल करने के लिए काफी है। उन्होंने इस गाउन के साथ मैचिंग ब्रेसलेट, इयररिंग्स और रिंग्स से इस लुक को खास बनाया है। वहीं, इस गाउन की बात करें तो यह काफी खास है। बारीक कढ़ाई के साथ इस ऑउटफिट का स्लीव काफी स्टाइलिश है।

Also Read: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

आप भी खास दिन के लिए कर सकते हैं इस लुक को कॉपी

सपना के इस लुक को आप इंगेजमेंट के लिए ट्राई कर सकते हैं। जी हां, इस खास दिन पर आप इस तरह की हैवी ड्रेस में खुद को तैयार करें। यकीनन आप इस ऑउटफिट में किसी हुस्न की परी से कम नहीं नजर आएंगी। यकीनन होने वाली दुल्हन को इस रूप में देखकर मौजूद मेहमान आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। खास दिन के लिए आप कोशिश करें कि हेयरस्टाइल को भी सपना की तरह कॉपी करें ताकि आप कम्फर्टेबल रह सके। यह आपके लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए परफेक्ट है।

Also Read: ULLU की इन Web Series में बोल्डनेस की हदें पार कर चुकी हैं Rajsi Verma, इंटीमेट सीन्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The 50

फ़रवरी 13, 2026

Nikki Tamboli

फ़रवरी 13, 2026

Shanaya Kapoor

फ़रवरी 13, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 13, 2026

Tu Ya Main Movie Review

फ़रवरी 13, 2026

AR Rahman

फ़रवरी 13, 2026