---Advertisement---

क्या Sara Ali Khan कभी नहीं जा पाएंगी बद्रीनाथ-केदारनाथ, एंट्री पर मचे बवाल के बीच जानें एक्ट्रेस खुद को हिंदू मानती है या मुस्लिम

Sara Ali Khan: बद्रीनाथ और केदारनाथ जाने के लिए सारा अली खान को सनातनी होने का सबूत देना पड़ेगा। आखिर क्यों एंट्री पर बैन को लेकर सवाल उठने लगा है और इस बारे में पूरी डिटेल्स क्या है। आइए जानते हैं क्यों मचा है बवाल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 18, 2026 11:32 पूर्वाह्न

Sara Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Sara Ali Khan: बॉलीवुड सेलेब्रिटी की आस्था की बात हो तो निश्चित तौर पर इस लिस्ट में सारा अली खान का नाम टॉप पर शुमार है जो मंदिर और मस्जिद में फर्क किए बिना हर धर्म को अपना मानती है। उनकी आस्था सोशल मीडिया पर चर्चा का भी विषय होता है और इस पर कई दफा विवाद भी हुआ है। क्या अब सारा अली खान को बद्रीनाथ केदारनाथ जाने के लिए एफिडेविट देना पड़ेगा। क्या उनकी एंट्री बैन कर दी जाएगी। दरअसल बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अजीबोगरीब बयान के बीच सारा अली खान का मंदिर दर्शन को लेकर भी बयान चर्चा में है। जहां उन्होंने कंट्रोवर्सी पर अपनी टिप्पणी दी थी।

सारा अली खान को लेकर क्या है बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का बयान

हेमंत द्विवेदी ने इसे लेकर बात करते हुए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। दरअसल 19 अप्रैल से उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू हो रही है और ऐसे में सारा अली खान का जिक्र करते हुए कहा गया कि अगर सारा अली खान सनातन धर्म मानती है तो उन्हें इसका एफिडेविट देना होगा। हेमंत द्विवेदी ने कहा कि “सारा अली खान को यह लिखना होगा कि सनातन धर्म में मेरी आस्था है। मेरा भाव है।” अगर वह हमें एफिडेविट देती है तो हम उनका दर्शन करने के लिए देंगे। इस दौरान उन्होंने गैर सनातनी और गैर हिंदू लोगों की मंदिर में एंट्री को लेकर सख्ती दिखाने की घोषणा की है।

हिंदू और मुस्लिम के बीच नहीं फंसी है सारा अली खान

गौरतलब कि बीते साल सारा अली खान ने चार धाम यात्रा की थी और इसकी झलक सोशल मीडिया पर उन्होंने शेयर की थी। अक्सर मंदिर दर्शन को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है लेकिन वह इस पर अपनी चुप्पी भी तोड़ चुकी है। इस बवाल पर फिलहाल सारा अली खान की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है लेकिन पहले उन्होंने कहा था कि “मैं बहुत छोटी थी, स्कूल में थी, और जब मेरे मम्मी-पापा शादीशुदा थे और हम साथ में विदेश घूमते थे, तब भी मैं हमेशा सोचती थी। ‘हम कौन हैं?’ और मुझे याद है कि मैंने अपनी मम्मी से पूछा था, ‘मैं क्या हूं?’ और उन्होंने मुझसे कहा, ‘तुम इंडियन हो।’ मैं यह कभी नहीं भूलूंगी।”

क्यों मंदिरों में दर्शन के लिए जाती हैं Sara Ali Khan

सारा अली खान ने कहा था कि “हम एक सेक्युलर देश हैं और मुझे लगता है कि ये सभी कॉन्सेप्ट, ये सभी बाउंड्री लोगों ने बनाई हैं और उनमें हेरफेर किया है। मैं उन्हें नहीं मानती। मैं बस उन्हें उतनी अहमियत नहीं देती जितनी दूसरे देते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “केदारनाथ की मेरी पर्सनल ट्रिजो इसे पसंद करते हैं या नापसंद करते हैं उनके लिए पूरे सम्मान के साथ आप में से किसी के बारे में नहीं है। यह मेरे बारे में है। मैं वहां कम्फर्टेबल महसूस करती हूं। मैं वहां शांति महसूस करती हूं, मैं वहां खुश महसूस करती हूं।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जून 26, 2026

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026