---Advertisement---

शुभमन गिल संग डेटिंग पर Sara Ali Khan ने इशारों-इशारों में कहीं ये बात, फिर फैंस हुए कंफ्यूज

Sara Ali Khan: सारा अली खान करण जौहर के शो में मस्ती का तड़का लगाती हुई नजर आएंगी और इस दौरान अनन्या पांडे भी मौजूद होगी। ना सिर्फ आदित्य रॉय कपूर और अनन्या को लेकर बल्कि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल को लेकर भी इशारों इशारों में सारा बड़ी बात कह देगी। वहीं इस सब के बीच फैंस एक बार फिर कंफ्यूज हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 6, 2023 12:56 अपराह्न

Sara Ali Khan
Follow Us
---Advertisement---

Sara Ali Khan: तो क्या सारी दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं शुभमन गिल की गर्लफ्रेंड की। सारा अली खान और सारा तेंदुलकर को लेकर लगातार लोग कंफ्यूज हैं और यह सबसे बड़ी पहेली है कि आखिर शुभमन डेट किसे कर रहे हैं लेकिन अब कॉफी विद करण के एपिसोड में सारा अली खान इस बारे में बात करती हुई नजर आएंगी। वह इस बार कुछ ऐसा कह गई जिसके बाद एक बार फिर लोगों के बीच कंफ्यूजन है। दरअसल सारा अली खान और अनन्या पांडे इस शो में कई मजेदार खुलासे करती हुई दिखेंगी और इसी दरमियान सारा शुभमन को लेकर इशारों इशारों में बड़ी बात कह दी।

क्या है सारा और शुभमन की डेटिंग की सच्चाई

दरअसल करण जौहर ने एक प्रोमो पोस्ट किया है जिसमें सारा अली खान अनन्या पांडे नजर आ रही है और इस दौरान फिल्ममेकर दोनों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। करण तारा से पूछते हैं कि आपकी और शुभमन गिल की डेटिंग की अफवाहें उड़ी थी। इसकी क्या सच्चाई है। इस पर सारा अली खान हंसने लगती है और कहती है, “आप गलत साल को लेकर आए हैं करण। सारी दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ी है।” ऐसे में क्या सारा अली खान ने सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है इस बात पर फैंस कंफ्यूज हो गए हैं।

अनन्या पांडे शर्माती हुई आई नजर

इस मौके पर सारा अली खान आदित्य रॉय के रिलेशनशिप को लेकर भी इशारों इशारों में बात कही जिसके बाद अनन्या पांडे शर्माती हुई नजर आई। दरअसल सारासे करण जौहर यह पूछते हैं कि अनन्या पांडे के पास ऐसा क्या है जो आपके पास नहीं है। इस पर सारा हंसकर जवाब देती है द नाइट मैनेजर। वहीं इस जवाब को सुनने के बाद अनन्या पांडे कुछ नहीं बोल पाती है और वह झुक कर शर्माती हुई नजर आती है। गौरतलब है कि ‘द नाइट मैनेजर’ में आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे और इस वेब सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026