---Advertisement---

आदित्य संग एथनिक ऑउटफिट में Sara Ali Khan ने बिखेरा जलवा, रैंप वॉक देख यूजर्स क्यों हुए नाराज

फिलहाल सितारों के बीच इंडियन काउचर वीक 2023 काफी सुर्खियों में है। यहां हर दिन रैंप वॉक पर कोई ना कोई सेलेब्स आते हैं और उनकी तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही हैं। कियारा आडवाणी से लेकर रणबीर कपूर तक अपने नए लुक ते फैंस को इंप्रेस कर रहे हैं। वहीं बीते दिन आदित्य रॉय ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2023 11:20 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 1, 2023 12:05 अपराह्न

sara ali khan
Follow Us
---Advertisement---

फिलहाल सितारों के बीच इंडियन काउचर वीक 2023 काफी सुर्खियों में है। यहां हर दिन रैंप वॉक पर कोई ना कोई सेलेब्स आते हैं और उनकी तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही हैं। कियारा आडवाणी से लेकर रणबीर कपूर तक अपने नए लुक ते फैंस को इंप्रेस कर रहे हैं। वहीं बीते दिन आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान शो स्टॉपर बने हुए नजर आए। दोनों की तस्वीरें एक साथ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह एथनिक ड्रेस में कमाल नजर आ रहे हैं। लोगों का ध्यान उनके लुक ने खींच लिया है और फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों को सारा अली खान का वाकिंग स्टाइल पसंद नहीं आया है और वे उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस फोटो में।

रैंप वॉक पर सारा और आदित्य ने मचाई तबाही

बता दें कि सारा और आदित्य शांतनु और निखिल के शो स्टॉपर बने थे। वहीं दोनों इस दौरान रैंप वॉक पर तबाही मचा देते हैं। कहने में दो राय नहीं है कि शांतनु और निखिल की ड्रेस में ये काफी खूबसूरत नजर आ रहे थे और वह काबिले तारीफ है। फैंस उन्हें और उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं इतना ही नहीं सारा अली खान की क्यूटनेस और उनके क्लासी स्टाइल ने फैंस का दिल जीत लिया है लेकिन ट्रोलर्स को तो मानो एक मौका मिल गया।

स्नेक ड्रेस में सारा संग आदित्य ने भी लूट ली लाइमलाइट

रैंप वॉक से दोनों के लुक की बात करें तो सारा अली खान ने इस दौरान पिच और सिल्वर कलर का लहंगा पहना था जिसका ब्लाउज काफी खास था और इसमें एक कैप अटैच थी। प्लंजिंग नेकलाइन में सारा अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने मेसी हेयरस्टाइल और न्यूड लिपशैड्स के साथ मिनिमल मेकअप से लुक को कंप्लीट किया है। वहीं आदित्य रॉय कपूर की बात करें तो उन्होंने बीज कलर की शेरवानी और क्रीम पेंट पहन कर रैंप वॉक पर मानो आग लगा दी। दोनों रैंप वॉक पर जबरदस्त पोज देते हैं और लोगों के दिलों को जीत लेते हैं। हालांकि यूजर्स सारा को काफी ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें ओवरएक्टिंग बता रहे हैं

फोटोज देख यूजर्स ले रहे मजे

फोटोज को देख एक यूजर ने कहा, “सारा अली खान रैंप वॉक पर ओवरएक्टिंग कर रही है उन्हें अपने नेचुरल एटीट्यूड के साथ रहना चाहिए।” वहीं एक और यूजर ने कहा सारा कि “ओवरएक्टिंग के लिए 50 रुपये कट। एक ने कहा ‘सारा अली खान स्लो मोशन एक्टिंग’ तो एक ने कहा “सारा अली खान क्या अपनी एक्टिंग को कम कर सकती है। ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और आदित्य के साथ सारा ट्रेंड कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026