---Advertisement---

भाई को ना देख जोर-जोर से चिल्लाने लगी Sara Ali Khan, वीडियो देख यूजर्स ले रहे हैं मजे

Sara Ali Khan: पिछले कुछ समय से सारा अली खान लगातार अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। विक्की कौशल संग उनकी इस फिल्म को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सारा अपने परिवार को किस कदर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2023 5:32 अपराह्न

sara ali khan
Follow Us
---Advertisement---

Sara Ali Khan: पिछले कुछ समय से सारा अली खान लगातार अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। विक्की कौशल संग उनकी इस फिल्म को लोगों से खूब प्यार मिल रहा है लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सारा अपने परिवार को किस कदर चाहती है उसका जीता जागता सबूत है यह वीडियो जिसमें उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जी हां, सारा का यह वीडियो फिलहाल लोगों के बीच काफी चर्चा में है क्योंकि वह इसमें अपने भाई के लिए प्रोटेक्टिव नजर आ रही हैं। आइए देखते हैं यह वीडियो।

भाई के लिए परेशान दिखीं सारा

सारा अली खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सारा पहले निकलती है और फिर अपने भाई को ढूंढने लगती हैं। जब इब्राहिम अली खान आसपास नहीं दिखता है तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। मीडिया और भीड़ के बीच वह इस चीज की परवाह नहीं करती है कि लोग क्या सोचेंगे या वह कैमरे पर किस तरह लग रही होंगी। वहीं बाद में आप देख सकते हैं कि जब इब्राहिम आता है तो वह उसे कार में बैठाती है और कैमरे पर मुस्कुराकर कहती हैं ‘मेरा छोटा भाई है’।

ये भी पढ़ें: डेब्यू वेब सीरीज में ही Aryan Khan को मिला शाहरुख से बड़ा तोहफा, कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक का हुआ खुलासा!

वीडियो देख यूजर्स कर रहे हैं कमेंट्स

यह वीडियो फिलहाल खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसे देख एक यूजर ने कहा, “यह ओवेरएक्टिंग नहीं कर रही है इसकी यह रियल पर्सनालिटी है।” एक और यूजर ने कहा, “एक्टिंग कर रही है साफ़ पता चल रहा है।” एक और यूजर ने कहा, “अच्छी एक्टिंग रियल लाइफ में करती है और रील लाइफ में बेकार।”
एक फैन ने कहा, “भाई के लिए कितनी कैरिंग है।”

फिल्म भी है सुर्खियों में

गौरतलब है कि हाल ही में सारा की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज के बाद से चर्चा में है। फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और सारा की एक्टिंग को लोग चाह रहे हैं लेकिन सारा का यह अंदाज फैंस के लिए भी हैरान करने वाला है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026