---Advertisement---

पोल्का डॉट फ्रॉक में Sara Tendulkar को देख लोग हुए दीवाने, क्यूटनेस पर फिदा है जमाना

Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर का लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें उन्हें अपनी मां अंजलि तेंदुलकर के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान लोगों की निगाहें उनकी ड्रेसिंग सेंस और क्यूटनेस पर अटक गई है। फिलहाल यह वीडियो काफी चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 4, 2024 11:59 पूर्वाह्न

sara tendulkar
Follow Us
---Advertisement---

Sara Tendulkar: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। उन्हें कई दफा स्पॉट किया जाता है और वह अपनी खूबसूरती से लेकर क्यूटनेस तक से लोगों का दिल जीत लेती है। हर बार लोगों की निगाहें उनकी खूबसूरती पर अटक सी जाती है और सारा भी लोगों को हैरान करने में कभी पीछे नहीं रहती है। बॉलीवुड में वह डेब्यू न की हो लेकिन लाइमलाइट के मामले में वह किसी भी स्टार किड्स से कम नहीं है। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह अपनी मम्मी यानी अंजलि तेंदुलकर के साथ स्पॉट हुई है। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में है यह वीडियो।

अलग स्टाइल में स्पॉट हुई सारा तेंदुलकर

जहां तक सारा तेंदुलकर के इस वीडियो की बात करें तो वह पोल्का डॉट प्रिंट शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। प्लंजिंग नेकलाइन इस रफल्ड ड्रेस में सारा की खूबसूरती देखने लायक थी। सॉफ्ट कर्ल हेयर स्टाइल और सिंप्लिसिटी में वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही। वहीं इस दौरान ब्लैक ड्रेस में अंजली तेंदुलकर को स्पॉट किया गया। मां बेटी की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है और निश्चित तौर पर उन्होंने लाइमलाइट बटोर ली है। इस दौरान पैपराजी अलग अंदाज में सारा तेंदुलकर रूबरू हुई और यही वजह है कि उनका यह वीडियो फिलहाल चर्चा में है।

सारा का लुक देख लोग हुए दीवाने

वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “यह सच में कितनी क्यूट है” तो दूसरे ने कहा, “यह कितनी ऑसम है यार।” दूसरे ने शुभमन के नाम से उन्हें चिढ़ाने की कोशिश की। एक यूजर ने कहा, “शुभमन की तो नसीब ही खुल गई। ” तो दूसरे ने कहा, “क्यूट।” एक और यूजर ने लिखा, “सारा जमाना हसीनों का दीवाना।” तो दूसरे ने कहा, “सारा तुम मेरी दुनिया हो।” गौरतलब है कि सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अपनी अलग-अलग झलक फैंस को दिखाती रहती है। लोग भी उन्हें देखकर दिल हार जाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026

Mouni Roy

मई 14, 2026

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026