---Advertisement---

ब्यूटी क्वीन! दिसंबर की ठंड में Sara Tendulkar के स्टाइलिश फैशन का नहीं है जवाब, एयरपोर्ट लुक को ताकते रह जाएंगे आप

Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर का लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक फिलहाल चर्चा में है जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है। कहने में दो राय नहीं है कि उनका स्टाइल देख आप दिल हारने को मजबूर हो जाएंगे और वह विंटर गोल देती दिखीं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 12, 2024 3:40 अपराह्न

Sara Tendulkar
Follow Us
---Advertisement---

Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) भले ही बॉलीवुड की कोई एक्ट्रेस नहीं हो लेकिन उन्हें उनकी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर लोग किस कदर चाहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। सचिन तेंदुलकर की लाडली (Sachin Tendulkar Daughter) पब्लिक अपीरियंस से हर बार लोगों का दिल जीत लेती है। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई है। इस दौरान सारा तेंदुलकर का स्टाइलिश चिक लक देखने लायक है। वह अपने अंदाज से दिसंबर की ठंड में दिल जीतने में कामयाब रही है।आइए देखते हैं क्या है लेटेस्ट लुक में खास।

Sara Tendulkar का स्टाइलिश विंटर लुक है दिलकश

जहां तक सारा तेंदुलकर के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट टैंक टॉप को फ्लेयर्ड पैंट के साथ कैरी करती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान उन्होंने स्वेटर को शोल्डर पर स्टाइल किया है। कैजुअल शूज से वह अपने इस लुक को कंप्लीट टच दे रही है। मिनिमल ग्लोइंग मेकअप के साथ हाफ क्लच हेयर स्टाइल में सारा तेंदुलकर की खूबसूरती के साथ-साथ स्टाइल भी तारीफ के काबिल है। कहने में दो राय नहीं है कि इसे देखने के बाद कोई भी दिल थाम ले।

सादगी और स्टाइलिश फैशन से चर्चा में होती हैं Sara Tendulkar

सारा तेंदुलकर अपनी खूबसूरती और सादगी को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में लेटेस्ट अंदाज़ ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। पैप्स के सामने सारा मुस्कुराती है और उनका कुल स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक सुर्खियों में है। एयरपोर्ट स्टाइल से सारा फैशन गोल्ड सेट करती हुई दिखी और देखने वाले लगातार तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा सबसे खूबसूरत डॉल तो एक ने लिखा बहुत क्यूट है।

Sachin Tendulakar Foundation की डायरेक्टर बनी Sara Tendulkar

सारा तेंदुलकर की बात करें तो हाल ही में उन्हें सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन में डायरेक्टर के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वह लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। कभी अपने लुक की वजह से तो कभी अपने स्टाइल से वह लाइमलाइट बटोर लेती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026