---Advertisement---

बेस्ट फ्रेंड संग चिल करती दिखीं Sara Tendulkar, कैमरे पर साथ में दिए किलर पोज

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को हाल ही में स्पॉट किया गया और इस दौरान वह बॉलीवुड की मशहूर सिंगर के साथ नजर आई। इस वीडियो को देख फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कहने में दो राय नहीं है कि दोनों का अंदाज किसी के भी दिल को जीतने के लिए काफी है। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 19, 2023 2:39 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 20, 2023 4:21 अपराह्न

Sara Tendulkar
Follow Us
---Advertisement---

Sara Tendulkar: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बॉलीवुड में डेब्यू से पहले उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है और वह जबरदस्त फैन फॉलोइंग के साथ राज कर रही हैं। इस बीच उनकी ग्लैमर तस्वीरें और लुक लाइमलाइट में रहती है। ऐसे में हाल ही में उन्हें डिनर पर स्पॉट किया गया और उनके साथ बॉलीवुड की मशहूर सिंगर मौजूद थी। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि डिनर डेट से इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इन दोनों हसीनाओं के फैन हो जाएंगे। आइए देखते हैं आखिर किस सिंगर के साथ स्पॉट हुई सारा।

खास लुक में कनिका संग दिखीं सारा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सारा बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के साथ स्पॉट हुई है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। जहां सारा तेंदुलकर ब्लैक फिटेड टॉप और ट्राउजर में नजर आ रही है वहीं दूसरी तरफ कनिका कपूर ग्रे शॉर्ट ड्रेस को ब्लैक लेदर जैकेट के साथ स्टाइल कर रही हैं। दोनों कैमरे के लिए क्लोज पोज देती हुई नजर आई। फैंस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और दोनों के बीच की बॉन्डिंग को देख काफी खुश हैं। उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

साथ में कई दफा स्पॉट हुई सारा-कनिका

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वैसे कनिका और सारा एक दूसरे की बेस्ट फ्रेंड हैं और अक्सर उन्हें एक साथ चिल करते हुए स्पॉट किया गया है। वैसे बता दें कि कनिका कपूर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं और उनके गाने फैंस को किस कदर पसंद है इसमें कोई दो राय नहीं है। वहीं दूसरी तरफ सारा तेंदुलकर शुभमन गिल के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहती है। वह सोशल मीडिया सेंसेशन है और फैंस को इंप्रेस करना खूब जानती है। फिलहाल कनिका के साथ उनका यह वीडियो खूब चर्चा में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026