Janhvi Kapoor के बॉयफ्रेंड संग पार्टी करने निकली Sara Tendulkar, वायरल हुआ वीडियो

Sara Tendulkar : हाल में सारा तेंदुलकर को एक नाईट पार्टी से हुए स्पॉट जिसमें वह जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग कार में बैठी मस्ती करती नज़र आईं।

Sara Tendulkar: मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आए दिन किसी न किसी पार्टी या इवेंट में स्पॉट की जाती हैं और अपनी खूबसूरत अदाओं से हर किसी का दिल जीत ही लेती हैं। अब इस बार भीकुछ ऐसा ही हुआ है दरअसल, एक्ट्रेस को एक शानदार नाईट पार्टी से निकलते हुए स्पॉट किया गया है जिसमें, हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने अपनी खूबसूरत स्टाइलिंग और अदाओं से हर किसी की निगाहें अपनी और खींच ली हैं।

स्पॉट हुईं सारा

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी आए दिन चर्चाओं से घिरी हुई रहती हैं और अब एक बार फिर वह लाइम लाइट में आ गई हैं। आपको बताते चलें कि, कल रात सारा तेंदुलकर को एक नाईट पार्टी से निकलते हुए देखा गया जिसमें, वह शिमरी ब्लैक ट्यूब टॉप पहनी और एक क्यूट हेयरस्टाइल में नज़र आ रही हैं, और हर बार की तरह इस बार भी उनकी स्टाइलिश स्टाइलिंग लोगों को काफी पसंद आई है जिससे एक बार फिर उन्होंने पार्टी की सारी लाइम लाइट अकेले ही बटोर ली है।

जान्हवी के बॉयफ्रेंड संग दिखीं सारा

आगे अगर बात की जाए कि, एक्ट्रेस को किसके साथ स्पॉट किया गया तो आपको यह सुनकर काफी अटपटा लगेगा कि, इस बार सारा तेंदुलकर को बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ देखा गया जिसमें, वह पार्टी से निकल कर उसी कार में बैठती दिखीं जिस कार में जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पहले से ही बैठे हुए थे। यहीं आपको बता दें कि सारा और शिखर कार में बैठे एक दूसरे से हंस-हंस कर बाते करते दिख रहे हैं। इन दोनों की इस वायरल वीडियो को देख यह साफ़ पता चल रहा है कि, दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और साथ पार्टी करने निकले हुए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।