---Advertisement---

Satish Kaushik Passes Away: पंचतत्व में विलीन हुए एक्टर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

Satish Kaushik Passes Away: सबको फिल्म में हंसाने वाले सतीश कौशिक अपने मौत से सबको रुला गए। एक्टर अंत में पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। दिग्गज एक्टर के अंतिम दर्शन पर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आज हमेशा के लिए अपने फैंस और फैमिली को छोड़ गए। इस बीच पोस्टमार्टम में कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट में यही कहा गया है कि एक्टर की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 9, 2023 3:35 अपराह्न | Updated: मार्च 9, 2023 8:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Satish Kaushik Passes Away: बॉलीवुड के जीवंत एक्टर सतीश कौशिक 66 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। सबको फिल्म में हंसाने वाले सतीश कौशिक अपने मौत से सबको रुला गए। एक्टर अंत में पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। दिग्गज एक्टर के अंतिम दर्शन पर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। वर्सोवा के श्मशान घाट में एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया। आज की सुबह बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए ब्लैक डे से कम नहीं है। किसने सोचा था कि होली के अगले दिन जब सुबह नींद खुलेगी तो कुछ ऐसी खबर सामने आएगी लेकिन मौत वह सच्चाई है जो बता के नहीं आती। खैर सतीश की मौत से इंडस्ट्री के सेलेब्स से लेकर फैंस तक को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सतीश की आत्मा की शांति के लिए ट्वीट कर रहे हैं। वहीं एक्टर की मौत पर राजनेताओं ने भी दुख जताया है।

पोस्टमार्टम में नहीं मिले चोट के निशान

पहले सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में रखा गया था। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर मुम्बई स्थित आवास पर रवाना किया गया है और मिली जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे उनका अंतिम‌ संस्कार किया जाएगा। बता दें कि सूत्रों की माने तो पोस्टमार्टम में किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शुरूआती जांच में कार्डियक अरेस्ट को ही मौत की वजह बताई गई है। वहीं एक्टर का अंतिम संस्कार 5 बजे वर्सोवा में की जाएगी।

रात को महसूस हुई थी सतीश कौशिक को बेचैनी

गौरतलब है कि अनुपम खेर ने बताया कि सतीश कौशिक बीते दिन किसी से मिलने‌ के लिए गुड़गांव के एक फार्महाउस गए हुए थे। फार्महाउस से लौटते समय उन्हें हार्टअटैक आया और उन्हें गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था। वहीं सतीश के मैनेजर ने कहा, “कल रात करीब 9.40 बजे सतीश जी सोने चले गए। बाद में रात 10 बजे उन्होंने फोन पर बताया कि उन्हें बेचैनी हो रही है। मैं पूरे समय उनके साथ था और मैंने सोचा भी नहीं था कि हम उन्हें इस तरह खो देंगे। बता दें कि कौशिक जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली थे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026