Scene Box Office Collection Day 1 : बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की ‘रामायण’ फिल्म का पार्ट 1 जबरदस्त तबाही मचा रहा है. इस फिल्म को 5 नवंबंर 2026 को रिलीज किया गया था. इस बीच 6 नवंबर को साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘सीन’ भी आ गई. इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने पहले ही दिन शानदार कमाई करके हर किसी को हैरान कर दिया है। मूवी का कलेक्शन देखकर सूर्या के फैंस बेहद खुश और उत्साहित हैं.
Scene Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?
सूर्या की ‘सीन’ फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 19.15 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये कमाई 6167 शोज से हई है. ये मूवी तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है. भारत में सीन फिल्म ने टोटल कमाई 22.25 करोड़ रुपए कर ली है. इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 12 करोड़ रुपए हुआ है. सूर्या की इस फिल्म का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 34.25 करोड़ रुपए है. इस फिल्म का बजट 60 करोड़ के आस-पास है. मूवी के डायरेक्टर फिल्म के डायरेक्टर जितू माधव हैं.ये एक्शन कॉमेडी फइल्म है. फिल्म के ऊपर ‘रामायण’ का कुछ खास असर नहीं पड़ा है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.
सूर्या की फिल्म ‘सीन ‘ की कहानी और स्टारकास्ट
फिल्म की कहानी डीएसपी इनबराज यानी की सूर्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बेहद सनकी लेकिन दिमागदार पुलिस ऑफिसर हैं।फिल्म में सूर्या के अलावा नसलेन गफूर, नजरिया नाजिम, आनंदराज और लाल हैं. ये एक सस्पेंस पर आधारित कहानी है. जिसका हर किरदार दमदार है.







