---Advertisement---

Farhan Akhtar को 50वीं सालगिराह पर शबाना आजमी ने दी खास अंदाज में बधाई, पोस्ट हो रही वायरल

Farhan Akhtar आज 50वीं सालगिराह मना रहे हैं। उनकी सौतेली मां शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर कर दी बधाई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 9, 2024 10:42 पूर्वाह्न

farhan akhtar
Follow Us
---Advertisement---

Farhan Akhtar: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन की खुशी में पूरा परिवार डूबा हुआ है। इस बीच एक्टर, निर्देशक, निर्माता और सिंगर बेटे फरहान अख्तर को उनकी सौतेली मां शबाना आजमी ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर करके जन्मदिन की बधाई दी है।

मां शबाना आजमी ने किया खास पोस्ट

उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा ,’साल गिराह मुबारक बेटू जीते रहो, खुश रहो बहुत सारा प्यार’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने पूरे परिवार की एक खूबसूरत सी तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें कई सारे केक रखे हुए दिख रहे हैं। इस फोटो को देखकर लग रहा है कि, पूरा परिवार उनके जन्मदिन के इस जश्न में डूबा हुआ और काफी एंजोए कर रहा है।इस फोटो में उनके पति जावेद अख्तर , फरहान, जावेद, हनी ईरानी, जोया अख्तर और शिबानी डांडेकर दिख रहे हैं।

50 साल के हुए फरहान अख्तर

आज फरहान 50 साल के हो गए हैं। एक्टर और उनके परिवार के लिए ये एक खास पल है। वायरल फोटो में सभी के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती है। वो अकसर अपनी खास तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिन्हें खूब पसंद किया जाता है। एक्टर 50 की उम्र में भी काफी फिट है।

ऑल राउंडर कहा जाता है एक्टर

आपको बता दें, फरहान अख्तर बॉलीवुड के ऑल राउंडर माने जाते हैं। वो पिछले 20 सालों से फिल्मी जगत से जुड़े हुए हैं।फरहान अख्तर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2001 में आयी फिल्म ‘दिल चाहता है’ के डायरेक्शन से की थी।उनकी एक्टिंग और काम को काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि, उनके फॉलोअर्स बहुत ज्यादा हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026