---Advertisement---

आखिर क्यों Shah Rukh Khan बोले ‘कुत्तों को भी मेरी फिल्में पसंद आने का है इंतजार’, जवाब से मच रही खलबली

Shah Rukh Khan: अपने मुंह तोड़ जवाब देने के लिए फेमस किंग खान को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह जानते हैं कि लोगों के बीच किस तरह अपने स्टाइल को बरकरार रखना है। इतना ही नहीं लोगों के बीच चर्चा में रहने के लिए शाहरुख खान आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 13, 2023 11:08 पूर्वाह्न

shah rukh khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: अपने मुंह तोड़ जवाब देने के लिए फेमस किंग खान को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह जानते हैं कि लोगों के बीच किस तरह अपने स्टाइल को बरकरार रखना है। इतना ही नहीं लोगों के बीच चर्चा में रहने के लिए शाहरुख खान आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और फैंस के लिए #AskSRK सेशन करते हैं। इस बीच बीते दिन शाहरुख खान एक बार फिर ट्विटर पर एक्टिव हुए और उन्होंने कहा कि वह 15 मिनट के लिए #AskSRK सेशन कर रहे हैं। इस दौरान फैंस किसी भी तरह का सवाल कर सकते हैं। फैंस की तो बल्ले-बल्ले हो गई और वे वह तरह-तरह के सवाल करने लगे लेकिन शाहरुख तो ठहरे शाहरुख और उन्होंने अपने मुंह तोड़ जवाब से लोगों की बोलती बंद कर दी। इस दौरान कई मजेदार सवाल देखने को मिले। आइए जानते हैं आखिर कैसा रहा यह लाइव सेशन।

चर्चा में है यह सेशन

सोशल मीडिया पर सेलेब्स के बीच #askme सेशन काफी चर्चा में है। यह सेशन सेलेब्स अपने फैंस से रूबरू होने के लिए ऑर्गेनाइज करते हैं। ऐसे में बीते दिन जब एसआरके टि्वटर पर आए तो फैंस ने सवालों की झड़ी लगा दी। ऐसे में उन्होंने सुहाना खान से लेकर गौरी खान तक को लेकर पर्सनल सवाल भी किए लेकिन शाहरुख ने हर सवाल का मजेदार जवाब देते हुए लोगों की बोलती बंद कर दी। ऐसे में कुछ सवाल जवाब ऐसे हैं जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

Also Read: BIKINI LOOK: सारा अली खान की इन बिकिनी फोटोज ने फैंस को बनाया दीवाना, बोल्डनेस देखकर मचल जाएगा मन

शाहरुख ने दिए मजेदार जवाब

शाहरुख़ ने ट्वीट कर कहा,”ठीक है 15 मिनट #AskSRK क्योंकि हम सभी को हमारे 15 मिनट के खेल की जरूरत है…।”

एक फैन ने पूछा,”क्या आप अभी भी स्मोकिंग करते हैं? इस पर शाहरुख ने कहा, “हां मैंने झूठ बोल दिया…मैं खुद ही कैंसर स्टिक के धुएं से घिरा हुआ हूं।”

एक यूजर ने कहा, “हाय सर मुझे लगता है मेरी बिल्ली आपसे प्यार करती है।” शाहरुख़ ने जवाब में कहा, “बिल्ली को मेरा प्यार दे दो.. अब बस कुछ कुत्तों की जरूरत है जो मेरी फिल्मों को पसंद करना शुरू कर दें और मैं सेट हो जाऊंगा !!”

एक फैन ने शाहरुख से पूछा ये हमेशा आपके पास बस 15 मिनट ही क्यों होते हैं, भाभी जी घर का काम आप से ही करवाती हैं क्या? फैन को शाहरुख ने कहा, ”बेटा अपनी कहो, हमें मत सुनाओ। जाओ जाके घर की साफ सफाई करो।”

चर्चा में रहते हैं शाहरुख

गौरतलब है कि शाहरुख खान फैंस के बीच लगातार चर्चा में बने रहते हैं। अपनी फिल्मों के जरिए वह अपना जलवा बरकरार रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। अभी हाल ही में उनकी फिल्म ‘पठान’ ने कमाई के मामले में ताबड़तोड़ कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वहीं फिलहाल फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ और ‘डंकी’ के रिलीज का इंतजार है।

Also Read: RISHABH PANT की अस्पताल में हुई प्लास्टिक सर्जरी, जाने हेल्थ से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Priyadarshan

मार्च 30, 2026

Ram Gopal Varma

मार्च 30, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11

मार्च 30, 2026

Actor Rahul Arunoday Banerjee

मार्च 30, 2026

Sonam Kapoor

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026