---Advertisement---

‘गे वाले बयान’ से लेकर Kajol संग डेटिंग रूमर्स पर बेबाक हो चुके हैं Shah Rukh Khan? जानिए क्यों कहा- ‘लड़कियां मुझे आकर्षित नहीं…’

Shah Rukh Khan Birthday: काजोल के साथ रिलेशनशिप रुमर्स को लेकर शाहरुख खान ने कुछ ऐसा कहा था जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और यह वाकई काफी शॉकिंग है। आइए जानते हैं जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान से जुड़ी दिलचस्प बात।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 2, 2024 7:30 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 2, 2024 10:35 पूर्वाह्न

Shah Rukh Khan Birthday
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan Birthday: अपनी फिल्मों से इंडस्ट्री के किंग बनकर बैठे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की दीवानगी लोगों में किस कदर है इसमें कोई दो राय नहीं है। इंटरव्यू में भी अपना रुतबा दिखाने में यह कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यही वजह है कि बेबाकपन को लेकर कई दफा सुर्खियों में रह चुके हैं। आज यानी 2 नवंबर को शाहरुख अपना 59वां जन्मदिन (Shah Rukh Khan Birthday) मना रहे हैं। ऐसे में आईए जानते हैं आखिर क्यों एक्टर ने खुद को इंटरव्यू में कहा था कि ‘मैं गे नहीं हूं’। इतना ही नहीं को स्टार के साथ रिलेशन और काजोल (Kajol) के साथ डेटिंग अफवाहों पर भी उन्होंने बात की थी जिसका खुलासा Reddit यूज़र ने एक पोस्ट के जरिए किया है। आइए जानते हैं।

Kajol को लेकर Shah Rukh Khan ने कहीं थी ये बात

Credit- Reddit

शाहरुख खान ने कहा था कि बाजीगर हिट हुई थी और ऐसे में लोग कहने लगे कि काजोल और हम एक रिलेशनशिप में हैं। जूही और मेरे बारे में भी इस तरह की बातें बनाई गई। इतना ही नहीं किंग खान ने कहा था कि काजोल और मैं वो तो बस एक बच्ची है तनुजा आंटी की बेटी। मेरी छोटी बहन गौरी भी उन्हें पसंद करती हैं।

Shah Rukh Khan ने Gauri Khan के लिए कहीं ये बात

अपने इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कुछ ऐसा कहा जिसे जानने के बाद आप शॉक्ड हो जाएंगे और रेडिट यूज़र ने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा, “मैं जूही, माधुरी, मनीषा, शिल्पा, सोनाली, नगमा उर्मिला के साथ काम कर चुका हूं लेकिन मैं उनके साथ बिस्तर पर नहीं गया। मैं काजल के साथ बिस्तर पर नहीं गया मैं अपनी को स्टार का सम्मान करता हूं कोई लड़कियां मुझे आकर्षित नहीं करती लेकिन मैं गे नहीं हूं। सुंदर होना किसी को आकर्षित नहीं कर सकता और गौरी में यह सब है तो मैं दूसरे लड़कियों के पीछे क्यों जाऊं।”

Shah Rukh Khan Birthday पर जानिए खुद को क्यों कहा होशियार

इतना ही नहीं Reddit यूजर ने आगे लिखा कि इस इंटरव्यू में शाहरुख खान ने आगे कहा कि “अगर वाकई मेरा वाकई किसी के साथ अफेयर होगा तो वह किसी को नहीं पता चलेगा। मैं बहुत होशियार हूं और बहुत अच्छा एक्टर भी।” अपनी बात छिपाने में खुद को किंग खान ने माहिर बताया।

Shah Rukh Khan का कई हसीनाओं के साथ जोड़ा गया नाम

जहां शाहरुख खान की बात करें तो उनका नाम प्रियंका चोपड़ा, काजोल सहित कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया। हालांकि गौरी खान के अलावा किसी के साथ भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। यह सच है कि काजोल और शाहरुख खान बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन यूजर्स इन्हें लेकर बातें बनाने में कभी पीछे नहीं रहे। इस इंटरव्यू में शाहरुख खान ने जो कहा वह वाकई काफी हैरान कर देने वाली बात है और सालों बाद यह एक बार फिर चर्चा में है। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द बेटी सुहाना खान के साथ ‘किंग’ फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। उन्हें आखिरी बार ‘डंकी’ में देखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026