---Advertisement---

Shah Rukh Khan: मन्नत के बाहर फैंस ने इस तरह बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, किंग खान ने सिग्नेचर पोज के साथ लुटाया प्यार

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। यह बात सच है कि उनके प्यार में फैंस हर हद पार कर जाते हैं। कभी-कभी उनकी चाहत में कुछ ऐसा कर जाते हैं जो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन जाता है। ऐसे में फैंस की दीवानगी एक बार फिर देखने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2023 11:14 पूर्वाह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। यह बात सच है कि उनके प्यार में फैंस हर हद पार कर जाते हैं। कभी-कभी उनकी चाहत में कुछ ऐसा कर जाते हैं जो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन जाता है। ऐसे में फैंस की दीवानगी एक बार फिर देखने को मिली है जब हजारों की संख्या में भीड़ पठान एक्टर के घर के बाहर जमा हुई। मन्नत के बाहर फैंस का जमा होना आम है वह चाहे शाहरुख का जन्मदिन हो या फिर कोई फिल्म रिलीज से पहले। फैंस अक्सर मन्नत के बाद जमा हो जाते हैं लेकिन इस बीच एक बार फिर फैंस की दीवानगी मन्नत के बाहर नजर आई। यह काफी अलग था क्योंकि इस बार वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया।आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

शाहरुख खान ने लुटाया फैंस पर प्यार

दरअसल शनिवार को फैंस की भीड़ मन्नत के बाहर आई और उन्होंने शाहरुख खान के सिग्नेचर स्टेप को एक साथ किया। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक 300 फैंस की भीड़ एक साथ शाहरुख खान के सिग्नेचर पोज को करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं शाहरुख खान भी फैंस के इस प्यार को जवाब देने के लिए खुद बालकनी के बाहर नजर आए। लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब शाहरुख ने खुद बालकनी से सिगनेचर स्टेप किया। इस दौरान शाहरुख वॉइस टीशर्ट लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। उन्हें देखते ही भीड़ चिल्लाने लगी और उनकी दीवानगी हद से ज्यादा बढ़ गई।

ये भी पढ़ें: इस अमेरिकन सिंगर संग कोजी हुए Diljit Dosanjh, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

इस तरह गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शाहरुख फैंस ने बनाई जगह

दरअसल 18 जून को पठान का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर है उसकी वजह से शाहरुख के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। ऐसे में वह अपने अपने फेवरेट एक्टर को सपोर्ट करते हुए नजर आए। खास अंदाज में 300 फैंस का सिग्नेचर स्टेप कर उनका सपोर्ट करना गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। इस दौरान फैंस ब्लैक टीशर्ट में नजर आए जिस पर चैनल का नाम भी लिखा हुआ है जहां पठान रिलीज होने वाली है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ताबड़तोड़ कमाई के मामले में पठान ने तोड़े रिकॉर्ड्स

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म देशभर में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई वाले क्लब में शामिल है। वहीं वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की कमाई कर चुकी है। रूस में ‘पठान’ 3000 स्क्रीन पर 13 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं बांग्लादेश भी पठान को रिलीज करने की तैयारी में है। कहने में दो राय नहीं है कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026