---Advertisement---

एक्सीडेंट के बाद एयरपोर्ट पर इस हाल में नजर आए Shah Rukh Khan, वीडियो देख फैंस ने ली राहत की सांस

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को लेकर बीते दिन यह खबर आई थी कि अमेरिका के लॉस एंजिल्स में उनका एक्सीडेंट हुआ है। इस खबर के आने के बाद फैंस काफी परेशान थे और शाहरुख खान की हेल्थ को लेकर अपडेट जानना चाहते थे। वहीं इस सब के बीच अब मुंबई ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2023 10:59 पूर्वाह्न

SHAHRUKH KHAN
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को लेकर बीते दिन यह खबर आई थी कि अमेरिका के लॉस एंजिल्स में उनका एक्सीडेंट हुआ है। इस खबर के आने के बाद फैंस काफी परेशान थे और शाहरुख खान की हेल्थ को लेकर अपडेट जानना चाहते थे। वहीं इस सब के बीच अब मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को देखा गया। जी हां, इस दौरान किंग खान अपनी हाई सिक्योरिटी के साथ नजर आए। इतना ही नहीं उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे अबराम को भी स्पॉट किया गया। वीडियो को देखने के बाद फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। आइए देखते हैं क्या खास है इस वीडियो में।

टशन दिखाते नजर आए शाहरुख

विरल भयानी इंस्टाग्राम से जारी इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान ब्लू स्वेट शर्ट और डेनिम में अपने लुक को कैप से कंप्लीट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके चारों तरफ सिक्योरिटी गार्ड होते हैं लेकिन फैंस को तब राहत मिली जब उन्होंने देखा कि किंग खान की नाक पर कोई भी सर्जरी के निशान या फिर पट्टी नहीं है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किंग खान सिक्योरिटी गार्ड से घिरे हुए नजर आ रहे हैं और उनकी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। अपने किलर अंदाज से एक्टर फैंस के बीच छा गए हैं।

अबराम के साथ गौरी खान का अलग अंदाज

एक और वीडियो में गौरी खान और अबराम को स्पॉट किया गया। इस दौरान गौरी अबराम के हाथों को पकड़ी हुई नजर आई। वीडियो में गौरी शॉर्ट ब्लू ड्रेस में काफी ग्लैमरस दिख रही हैं वहीं अबराम काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान, गौरी और अबराम के साथ अमेरिका से मुंबई वापस लौटे हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो देख फैंस कर रहे हैं कमेंट्स

वायरल हो रहे वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और शाहरुख खान के लिए दुआएं करते हुए नजर आए। वीडियो पर एक फैन ने कहा कि “खुशी है कि आप ठीक हैं।” एक और यूजर ने कहा, “आपको कुछ नहीं हो सकता क्योंकि आप शेर हैं और बहादुर भी।” एक और यूजर ने कहा कि “आप हैं रियल किंग खान।” गौरतलब है कि बीते दिनों खबर आई थी कि अमेरिका में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान का एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद उनकी नाक की सर्जरी की गई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द शाहरुख खान ‘जवान’ फिल्म में नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026