---Advertisement---

Shah Rukh Khan: किंग खान ने एवरग्रीन स्टाइल से लूट ली लाइमलाइट, 57 की उम्र में फैशन स्टेटमेंट में भी नहीं है कोई जवाब

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। अपने कूल अंदाज से लोगों के दिलों को घायल करने वाले हैं। शाहरुख खान एक बार फिर चर्चा में है और वजह है उनका फैशन। फैशन के मामले में शाहरुख का कोई जवाब नहीं है और लेटेस्ट वीडियो इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। जवान स्टार का यह लुक सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2023 11:44 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 3, 2023 12:55 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान‘ को लेकर काफी सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया जिसे लोगों से प्यार मिल रहा है। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोग फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वहीं हाल ही में ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया गया था। बुर्ज खलीफा पर जलवा दिखाने के बाद शाहरुख खान अब वापस दुबई से मुंबई लौट चुके हैं और इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर सपोर्ट किया गया। वह अपने एवरग्रीन स्टाइल से लोगों के बीच एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस लुक में।

स्टाइल से लाइमलाइट में आए शाहरुख

इस दौरान लोगों का ध्यान ना सिर्फ शाहरुख खान की स्टाइल बल्कि उनके फैशन ने कायल बना दिया है। सोशल मीडिया पर उनका यह लेटेस्ट लुक काफी वायरल हो रहा है और वह फैशन ट्रेंड से लोगों के बीच चर्चा में आ गए हैं। शाहरुख खान के इस लुक की बात करें तो उन्होंने अपने स्कूल अंदाज से स्टाइल के मामले में अलग जलवा दिखाने में कामयाब रहे। शाहरुख खान ने व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम को स्टाइल किया है। वहीं उन्होंने इसे खास देते हुए डेनिम शर्ट को ओपन स्टाइल में तड़का लगाते नजर आए।

शाहरुख के लुक को देख लोगों की बढ़ी धड़कनें

इस दौरान लोगों की नजरें शाहरुख खान के गले में पड़े लॉकेट पर गई और निगाहें थम गई। कहने में दो राय नहीं है कि उनका हेयर स्टाइल वाकई काफी खास है। एक्टर ने अपने इस लुक को लॉन्ग हेयर स्टाइल और गॉगल्स से कंप्लीट किया है। 57 साल की उम्र में भी शाहरुख खान फैशन और स्टाइल के मामले में यंग एक्टर्स को मात देते हैं। आज भी उन्हें देख फैंस की धड़कने बढ़ जाती है। वहीं वीडियो में शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान सिक्योरिटी भी दिखाई दे रही है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं शाहरुख खान के कुल अंदाज पर फैंस फिदा हो रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026