---Advertisement---

4 साल बाद सिग्नेचर पोज़ में नज़र आए रोमांस किंग Shah Rukh Khan, फैंस के साथ-साथ सेलेब्स पर भी चलाया Chaleya Song का जादू

Shah Rukh Khan की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म Jawan अपनी रिलीज़ से पहले ही चर्चा बटोर रही है। पिछले महीने मेकर्स ने फ़िल्म की स्टार कास्ट का फ़र्स्ट लुक रिलीज़ किया था जिसको फैंस द्वारा बहुत पसंद किया गया था। वहीं अब मेकर्स द्वारा फ़िल्म के नए गाने चालेया (Chaleya Song) का एक नया टीज़र जारी किया ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 13, 2023 1:04 अपराह्न | Updated: अगस्त 13, 2023 2:56 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म Jawan अपनी रिलीज़ से पहले ही चर्चा बटोर रही है। पिछले महीने मेकर्स ने फ़िल्म की स्टार कास्ट का फ़र्स्ट लुक रिलीज़ किया था जिसको फैंस द्वारा बहुत पसंद किया गया था। वहीं अब मेकर्स द्वारा फ़िल्म के नए गाने चालेया (Chaleya Song) का एक नया टीज़र जारी किया गया है। इस टीज़र की ख़ास बात यह है कि इसमें बॉलीवुड के रोमांस के बादशाह यानी शाहरुख़ खान रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।

Jawaan के नए गाने में Shah Rukh Khan और नयनतारा ने चलाया रोमांस का जादू

रविवार को Chaleya गाने का एक नया टीज़र वीडियो रिलीज़ करते हुए शाहरुख ने लिखा, “प्यार आपके दिल तक का रास्ता ढूंढ लेगा…चलेया तेरी ओर…Chaleya गाना कल रिलीज़ होगा! Jawan  7 सितंबर 2023 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी”। गाने के इस नए वीडियो में शाहरुख और नयनतारा (Nayanthara) एक क्रूज़ के ऊपर डांस करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही गाने के सीन में शाहरुख़ ने  भीड़ के साथ सड़क पर डांस किया है। यह सीन ने शाहरुख़ कि फ़िल्म कल हो ना हो के प्रिटी वुमन गाने की याद दिला दी। इसके अलावा शाहरुख और नयनतारा समंदर के पास रोमांस करते भी दिख रहे हैं।”

इससे पहले शनिवार को शाहरुख़ ने Chaleya गाने की टीज़र वीडियो रिलीज़ की थी। उस वीडियो में शाहरुख खान और नयनतारा रोमांटिक अंदाज़ में दिख रहे थे। टीज़र में गाने की तस्वीरें जोड़ी गई थीं जिसमें शाहरुख खान द्वारा नयनतारा को गोद में घूमाते हुए दिखाया गया है। वहीं इस गाने को लेकर फैंस में उत्साह इसीलिए भी है क्योंकि इसमें शाहरुख़ अपना सिग्नेचर पोज़ देते दिखेंगे। 

इस टीज़र वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए Shah Rukh Khan ने लिखा “जवान का प्यार। रोमांटिक, कोमल, मधुर। Chaleya सोमवार को रिलीज़ होगा। अनिरुद्ध तुम जादुई हो। फराह मैं हमेशा की तरह तुम्हें प्यार करता हूं। अरिजीत तुम्हारी आवाज़ मुझमें प्यार भर देती है। प्रिया आपकी आवाज़ बहुत शांत है और कुमार आपकी कविता बहुत चंगी है। Jawan दुनियाभर में 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी।”

फैंस के साथ-साथ सिलेब्रिटीज़ भी हो रहे गाने के दिवाने 

Chaleya गाने का टीज़र रिलीज़ होते ही Shah Rukh Khan के फैंस ख़ुशी से झूम उठे हैं। वही फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ भी रोमांस के किंग को इस अवतार में देखकर उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने टीज़र वीडियो के नीचे कमेंट किया “बहुत बढ़िया”। वहीं अभिनेता निकितिन धीर (Nikitin Dheer) ने लिखा “रोमांस का बादशाह”। 

इसके साथ ही फैंस भी अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करने में पीछे नहीं रहे। शाहरुख़ खान के पोस्ट पर एक यूज़र ने लिखा “रोमांस और शाहरुख खान साथ-साथ चलते हैं”। दूसरे यूज़र ने कमेंट किया “शाहरुख़ रोमांस में वापस आ गए हैं”। ग़ौरतलब है कि इस गाने के साथ शाहरुख़ खान पूरे 4 साल बाद बड़े पर्दे पर रोमांस करते नज़र आएँगे। 

आपको बता दें कि Chaleya फ़िल्म Jawan का दूसरा गाना है। इससे पहले मेकर्स ‘ज़िंदा बंदा’ नाम का एक जोशीला गाना रिलीज़ कर चुके हैं। यह गाना अभी तक टॉप 10 गानों की लिस्ट मे पहले नंबर पर बना हुआ है। Shah Rukh Khan, विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और नयनतारा स्टारर Jawan 7 सितंबर 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026