---Advertisement---

वैष्णो देवी के बाद सुहाना के साथ शिरडी दरबार पहुंचे Shah Rukh Khan, डंकी रिलीज से पहले फिर चर्चा में किंग खान

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान वैष्णो देवी के बाद अपनी बेटी सुहाना खान के साथ शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी लाइमलाइट में है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और किंग खान की तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान शाहरुख हाई सिक्योरिटी से घिरे हुए नजर आते हैं और फैंस से भी रूबरू होते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 14, 2023 6:40 अपराह्न

shah rukh khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी‘ फिलहाल काफी चर्चा में है। वहीं किंग खान फिल्म रिलीज से पहले लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। अभी हाल ही में वह एक बार फिर वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे थे जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस सब के बीच किंग खान शिरडी साईं बाबा मंदिर भी पहुंचे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी झलक खूब चर्चा में है। खास बात यह है कि इस दौरान किंग खान अकेले नहीं बल्कि उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आ रही है। फैंस इस झलक को देखने के बाद बेताब नजर आ रहे हैं।

खास लुक में दिखे शाहरुख और सुहाना

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें शाहरुख खान सुहाना खान के साथ शिरडी साईं बाबा मंदिर में दुआएं मांगने पहुंचे हैं। इस दौरान सुहाना खान लाइट ग्रीन सलवार सूट में नजर आ रही है और अपने देसी अंदाज से फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रही है। तो दूसरी तरफ शाहरुख खान ब्लैक टोपी और ओपन शर्ट को टी-शर्ट के साथ स्टाइल करते हुए नजर आए। उन्होंने गॉगल्स से अपने लुक को कंप्लीट किया। यह बात सच है कि किंग खान अपने कुल अंदाज में फंस का दिल लूटने में कामयाब रहे।

डंकी रिलीज से पहले शिरडी दर्शन करने पहुंचे किंग खान

वहीं शाहरुख खान के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी दिखीं जो सुहाना खान के पीछे नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि अपनी इस साल रिलीज होने वाली तीसरी फिल्म ‘डंडंकी’को लेकर दुआएं मांगने शाहरुख खान शिरडी पहुंचे हैं। गौरतलब है कि शाहरुख खान इससे पहले वैष्णो देवी मंदिर भी गए। किंग खान की बेटी सुहाना खान ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं इस साल शाहरुख खान की पठान और जवान सुपरहिट रही है। 21 दिसंबर को उनकी इस साल की तीसरी फिल्म ‘डंकी’ भी रिलीज होने वाली है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026