---Advertisement---

Tiger 3 में ‘पठान’ की तरह जादू चलाने के लिए तैयार हैं Shah Rukh Khan, लुक के साथ किया खास एक्सपेरिमेंट

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान इस साल की शुरुआत में ‘पठान’ फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुके हैं। फिल्म रिलीज के बाद से लोगों की तरफ से इसे खूब प्यार मिला है। अब रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर भी खास तैयारियों में जुट चुके हैं। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 16, 2023 11:53 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान इस साल की शुरुआत में ‘पठान’ फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुके हैं। फिल्म रिलीज के बाद से लोगों की तरफ से इसे खूब प्यार मिला है। अब रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर भी खास तैयारियों में जुट चुके हैं। किंग खान के फैन्स का मानना है कि इस फिल्म में वह कैमियों रोल में तहलका मचाने में कामयाब होंगे वहीं शाहरुख भी लोगों को इम्प्रेस करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। सूत्रों की माने तो एक्टर ने अपने बालों के साथ ख़ास एक्सपेरिमेंट किया है और उनका मानना है कि यह उनके लिए लकी है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

लंबे बालों में नजर आए शाहरुख

दरअसल हाल ही में गौरी खान के बुक लॉन्च के इवेंट के दौरान शाहरुख खान खास अंदाज में नजर आए थे। इस दौरान उनके लुक ने लोगों का ध्यान खींचा। शाहरुख खान पोनी टेल हेयर स्टाइल में नजर आए जिसके बाद लोग यह मान रहे हैं कि वह ‘टाइगर 3’ में भी लंबे बालों में नजर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि शाहरुख खान के लंबे बालों का जादू ‘पठान’ में चला था ऐसे में अगर वह इस कैमियो रोल में भी अगर लंबे बालों से जादू चलाते हैं तो यह फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। जब शाहरुख को लोगों ने इस लुक में देखा तो इंटरनेट पर मानो तहलका मच गया है।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

एक्शन सीन में नजर आएंगे शाहरुख

रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान इस फिल्म में एक्शन सीन्स करते हुए नजर आएंगे जिसे देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। कहा यह जा रहा है कि ‘टाइगर 3’ में सलमान और शाहरुख और ज्यादा धमाल मचाएंगे और यह पठान से ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। पठान में दोनों को साथ देखकर फैन्स झूम उठे थे और ऐसे में एक बार उन्हें साथ देखना वाकई काफी खास है।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026