Shah Rukh Khan: माइनर ब्रेन हैमरेज के बाद सलीम खान अस्पताल में भर्ती है और उनसे मुलाकात के लिए इंडस्ट्री के तमाम दोस्त और करीबियों को स्पॉट किया गया। हालांकि इस सबके बीच कई लोगों की नजर शाहरुख खान पर बनी हुई थी और उनका एक वीडियो वायरल हो रहा था जहां किंग खान ने खुद कहा कि आज वह जहां पहुंचे हैं उसके पीछे की वजह सलीम खान हैं। ट्रोलर्स उनका मजाक उड़ाने में भी पीछे नहीं थे क्योंकि उन्हें सलीम खान से मिलते हुए स्पॉट नहीं किया गया था। ट्रोलर्स को एक्सक्लूसिव अंदाज में जवाब देते हुए शाहरुख ने सलमान खान के पिता से मुलाकात की लेकिन लोग एक बार फिर मजे लेने लगे।
Shah Rukh Khan ने की सलीम खान से मुलाकात तो फिर होने लगी चर्चा
#WATCH | Mumbai: Superstar Shah Rukh Khan arrived at Lilavati Hospital in Mumbai to see veteran actor and film producer Salim Khan, who has been admitted here since 17th February. pic.twitter.com/VpTuTqBU8w
— ANI (@ANI) February 21, 2026
शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां वह सलीम खान से मिलने के लिए लीलवती हॉस्पिटल में पहुंचे। इस दौरान टाइट सिक्योरिटी के बीच उन्हें स्पॉट किया गया। इंटरनेट पर वीडियो ने कुछ ही देर में तूफान मचा दिया और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और लोग रिएक्शंस देने में पीछे नहीं हैं। यहां एक यूजर ने कहा, “इतने दिन के बाद याद आया।” वही एक ने कहा आखिरकार फैंस ने याद दिला ही दिया कि क्या करना चाहिए एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा कि तहजीब आ गई इसे।
क्यों शाहरुख खान को कर रहे थे सलमान खान के फैंस ट्रोल
सलीम खान से शाहरुख खान की मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि किंग खान को लोग काफी ट्रोल कर रहे थे क्योंकि सलमान के साथ उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा था जहां वह खुद कहते हैं कि जिस समय वह मुंबई में नए आए थे तब सलीम खान और उनकी फैमिली ने उन्हें आश्रय दिया था। आज वह शाहरुख खान इसी वजह से बने हैं क्योंकि उन्होंने सलीम खान के घर का खाना खाया है।
क्या हुआ सलीम खान के साथ
गौरतलब है कि लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान के बारे में डॉक्टर ने इस बात की जानकारी दी कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था लेकिन फिलहाल के लिए उनकी हालत स्थिति बताई जा रही है। वहीं इसके बीच यह भी कहा जा रहा था कि सलमान खान और उनकी फैमिली को इस बात से नाराजगी है कि डॉक्टर ने बिना पूछे हेल्थ स्टेटमेंट को पब्लिक किया।






