---Advertisement---

Jawan को लेकर किंग खान की इस शख्स ने उड़ाई मज़ाक ! जवाब में बोले Shah Rukh Khan- ‘बेवकूफी की कोई उम्र नहीं होती’

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान अक्सर आस्क मी सेशन से फैंस के साथ रूबरू होते हैं और एक बार फिर उन्होंने ट्विटर के जरिए खास अंदाज में मुखातिब हुए। इस दौरान उनका फैंस के साथ चिट चैट काफी सुर्खियों में है। आस्क मी सेशन के दौरान फैंस एक्टर से अजीबोगरीब सवाल करते हैं जिसमें किंग ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 11, 2023 1:06 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान अक्सर आस्क मी सेशन से फैंस के साथ रूबरू होते हैं और एक बार फिर उन्होंने ट्विटर के जरिए खास अंदाज में मुखातिब हुए। इस दौरान उनका फैंस के साथ चिट चैट काफी सुर्खियों में है। आस्क मी सेशन के दौरान फैंस एक्टर से अजीबोगरीब सवाल करते हैं जिसमें किंग खान भी अपने मजेदार जवाब से लोगों की बोलती बंद कर देते हैं। हर सवाल का जिस अंदाज में किंग खान जवाब देते हैं वह काबिले तारीफ है और सामने वाले चुप ही हो जाते हैं। एक बार फिर शाहरुख खान का आस्क मी सेशन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। आईए जानते हैं आखिर क्या है इस सेशन में खास।

शाहरुख की हाजिर जवाबी ने जीता फैंस का दिल

आस्क मी सेशन के दौरान फैंस ने शाहरुख खान से अजीबो गरीब सवाल किया और ऐसे में एक यूजर ने शाहरूख से कहा, ‘अब आप जवान नहीं रहे जवान होने की भी एक उम्र होती है।’ इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, ‘बेवकूफी की भी एक उम्र होती है। कहना गलत नहीं है कि अपनी हाजिर जवाबी से शाहरुख खान हर बार लाइमलाइट बटोर लेते हैं।दरअसल फैन ने सवाल किया, “जवान होने की एक उम्र होती है पर आपकी उम्र तो बहुत ज्यादा हो चुकी है।” ऐसे में शाहरुख का जवाब था, “अच्छा किया याद दिला दिया एक बात और याद रखना बेवकूफ होने की कोई उम्र नहीं होती हा हा।” एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ वहीं एक और यूजर ने नयनतारा को लेकर शाहरुख खान के साथ चुटकी ली। उन्होंने कहा, “क्या आप नयनतारा मैम पर लट्टू नहीं हुए।” इस पर शाहरुख ने कहा, “चुप करो 2 बच्चों की मां है वह।”

घर में लाइट बिल को लेकर बोले शाहरुख

इतना ही नहीं ‘आस्क मी सेशन’ के दौरान एक यूजर ने शाहरुख खान से पूछा, “आपका घर का लाइट बिल हर महीने कितना आता।” इस पर शाहरूख ने कहा, “हमारे घर में प्यार का नूर फैला हुआ है उसी से रोशनी होती है। बिल नहीं आता।” वहीं एक यूजर का कहना है, “जवान के लिए बॉडी होना जरूरी है क्योंकि मैं पतला हूं।” शाहरुख खान ने इस पर जवाब दिया, “बॉडी नहीं हार्ट चाहिए बस।”

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान

यह बात सच है कि शाहरुख खान अपने अंदाज से फैंस की तो बोलती बंद कर देते हैं लेकिन हर बार सेशन के दौरान उनका जबरदस्त जवाब सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ जाता है। उनकी हाजिरजवाबी सुनकर लोग हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। गौरतलब है कि शाहरुख खान बहुत जल्द जवान फिल्म में नजर आने वाले हैं। एटली निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा उनके अपोजिट नजर आने वाली है। वहीं शाहरुख खान की लिस्ट में ‘डंकी’ फिल्म भी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026