---Advertisement---

Shah Rukh Khan का चार्म देख फिसला AI Anchor Sana का दिल, इस तरह फ्लर्ट करती आई नजर

Shah Rukh Khan: भारत की पहली एंकर सना के सिर पर शाहरुख खान का खुमार देखने को मिला है और वह सरेआम किंग खान के साथ फ्लर्ट करती हुई नजर आई। उन्होंने कह दिया कि उनका चार्म देखकर सना के दिल में भी कुछ कुछ होता है। फिलहाल शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान को लेकर काफी चर्चा में हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 7, 2023 12:12 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:06 पूर्वाह्न

Shah rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ को लेकर जबरदस्त क्रेज बरकरार है। दुनिया भर में उनकी एक फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें किस कदर चाहते हैं इसमें किसी सबूत की जरूरत नहीं है। अपनी फैन फॉलोइंग के बाद शाहरुख खान ने एआई एंकर के भी दिल में खास जगह बना ली है और उन्होंने दिल जीत लिया है। यही वजह है एंकर ने शाहरुख खान की तारीफ कर दी है और उनके साथ फ्लर्ट करती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरफ फैल गई है। आईए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

एंकर सना ने कहीं ये बात

यह एंकर शाहरुख खान के साथ बातचीत के दौरान कहा, “आपका चार्म देखकर मेरे एआई दिल में भी कुछ-कुछ होता है।” ऐसे में शाहरुख खान की पापुलैरिटी को लेकर शक की कोई गुंजाइश रहती भी नहीं है। बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रेड स्मिथ के बाद शाहरुख खान तीसरे ग्लोबल आइकन बन गए हैं जो एआई एंकर सना के साथ बातचीत कर चुके हैं। सना 2023 में लांच हुई भारत की पहली एआई एंकर है। सना का शाहरुख खान को लेकर यह कहना वाकई काफी बड़ी बात है।

ब्लॉकबस्टर साबित होगी शाहरुख खान की ‘जवान’

वहीं जहां तक शाहरुख खान की बात करें तो वह जवान फिल्म में नजर आ चुके हैं। एटली निर्देशित यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है और फैंस इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ रहे हैं और इसमें नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा और रिद्धि डोगरा भी नजर आ रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बरकरार था और माना जा रहा है कि यह ब्लॉकबस्टर साबित होगी। शाहरुख खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वह उन्हें किस कदर चाहती है इसमें किसी सबूत की जरूरत नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026