---Advertisement---

Shahid Kapoor ने की मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी! कहा “पागलों की तरह क्यों चिल्ला रहे हो”

Shahid Kapoor और मीरा राजपूत हाल ही में अपने छोटे भाई रुहान कपूर के जन्मदिन की पार्टी में नज़र आए। इस दौरान शाहिद ने उनका नाम चिल्ला रहे मीडियाकर्मियों पर गुस्सा होते हुए उन्हें डांट लगाई है। इसी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 2, 2023 6:28 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Shahid Kapoor: बॉलिवुड के चॉकलेटी बॉय के नाम से मशहूर शाहिद कपूर इंडस्ट्री के हंसमुख अभिनेताओं में से एक हैं। चाहे वो फैंस से मिलना हो या मीडिया से बातचीत हो अभिनेता तो अक्सर शांत और हंसताहुआ पाया गया है। मगर सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहिद कपूर मीडिया के फ़ोटोग्राफ़र्स को डांट लगाते दिख रहे हैं।

मीडिया के फ़ोटोग्राफ़र्स पर क्यों नाराज़ हुए Shahid Kapoor?

दरअसल हाल ही में Shahid Kapoor अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ अपने छोटे भाई रुहान कपूर के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान जब अभिनेता पार्टी से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी का इंतज़ार करने लगे, तो वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उन्हें देखकर ज़ोर-ज़ोर से उनका नाम चिल्लाना शुरु कर दिया। उनका शोर सुनकर शाहिद ग़ुस्सा हो गए और उन्होंने उन सभी से धीरे बात करने को कहा। Shahid Kapoor ने मीडियाकर्मियों को डाँट लगाते हुए कहा “चिल्ला क्यों रहे हो, मैं यहीं ही हूं ना। पागलों की तरह क्यों चिल्ला रहे हो! जब मैं गाड़ी में चला जाऊंगा तब चिलाना। अभी आराम करो!”

सोशल मीडिया पर शाहिद के पक्ष में आए फैंस 

Shahid Kapoor की यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। वहीं वीडियो में शाहिद को सही बताते हुए फैंस अभिनेता के पक्षों आए हैं। विरल भयानी द्वारा शेयर की गई इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा “वह बिल्कुल सही हैं”। दूसरे यूज़र ने मज़ाक़ करते हुए लिखा “मीडिया वालों ने प्रीति को छुआ होगा।” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “शाहिद भाई सही बोले सच में ये मीडिया वाले राइट्स का गलत फायदा उठाते हैं, बकवास सवाल पूछते है ये”। वहीं एक यूज़र ने कमेंट किया “मीडिया सच में बहुत ज़्यादा परेशान करने वाली है”। एक और यूज़र ने लिखा “अनपढ़ मीडिया, वह बहुत असभ्य और अनपढ़ हैं। वे सोचते हैं कि वे कुछ भी कह सकते हैं या कुछ भी असभ्य हरकतें कर सकते हैं और इससे बच सकते हैं। शाहिद उन्हें जवाब देने के मामले में सही हैं”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Battle Of Galwan

फ़रवरी 14, 2026

Mrunal Thakur

फ़रवरी 14, 2026

O'Romeo Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 14, 2026

Ranveer Singh

फ़रवरी 14, 2026

The 50

फ़रवरी 13, 2026

Nikki Tamboli

फ़रवरी 13, 2026