---Advertisement---

IIFA 2024 से सुहाना खान संग Shah Rukh Khan ने की बायोपिक King की अनाउंसमेंट! कहा- ‘मेरी रिटायरमेंट के साथ रोमांस खत्म…’

Shah Rukh Khan: आइफा से शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह जमकर मस्ती मजाक करते हुए दिखे। इस दौरान अपनी बायोपिक की भी अनाउंसमेंट की है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 29, 2024 4:02 अपराह्न | Updated: सितम्बर 29, 2024 5:28 अपराह्न

Shah Rukh Khan
Follow Us
---Advertisement---

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पिछले लंबे समय से सुहाना खान के साथ ‘किंग’ फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में वह डॉन के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। इस सब के बीच शाहरुख खान आईफा अवार्ड 2024 (IIFA Awards 2024) में शामिल हुए और करण जौहर के साथ होस्टिंग करते हुए नजर आए। उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है इसके बाद वह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए।आइए जानते हैं आखिर क्या है यहां सुर्खियों में। आईफा के दौरान उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म से लेकर रिटायरमेंट तक को लेकर बात करते हुए नजर आए। इस दौरान आने वाले जेनरेशन के एक्टर्स को लेकर भी बात करते दिखे।

आने वाली फिल्म को लेकर Shah Rukh Khan ने कहीं ये बात

जहां रेपिड फायर की बात करें तो करण जौहर शाहरुख खान से काफी सवाल करते हुए दिखाई देते हैं। करण जौहर शाहरुख से पूछते हैं कि आपकी आने वाली फिल्म कौन सी है। तो इस पर वह कहते हैं कि मैं आगे बायोपिक करने वाला हूं जब करण पूछते हैं कि किसकी बायोपिक तो वह कहते हैं कि अपनी जिसका नाम किंग है। करण कहते हैं कि आपकी बायोपिक में क्वीन कौन होने वाली है। इस पर शाहरुख खान चुटकी लेते हुए कहते हैं कि तू आजा। हालांकि उन्होंने सुहाना खान का नाम नहीं लिया लेकिन कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी सुहाना खान दिखाई देने वाली है।

Shah Rukh Khan के मुताबिक कौन हो सकता ‘किंग ऑफ रोमांस’

वहीं इस दौरान शाहरुख खान से जब करण जौहर पूछते हैं कि उनके बाद इंडस्ट्री में ‘किंग ऑफ रोमांस’ कौन हो सकता है इस पर शाहरुख खान कहते हैं कोई नहीं क्योंकि मेरी रिटायरमेंट के साथ ही रोमांस भी खत्म हो जाएगा। वहीं आने वाले जेनरेशन को सुझाव देते हुए शाहरुख खान उन्हें एक्टिंग सीखने के लिए कहते हैं। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और शाहरुख खान अपने अंदाज से जलवा दिखाने में कामयाब रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026