---Advertisement---

दुनियाभर में दिखा Shahrukh Khan का जलवा, इस मामले में मेसी, जुकरबर्ग और प्रिंस हैरी को छोड़ा पीछे

दुनिया भर में मशहूर और बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। इस बार शाहरुख खान ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि, साल 2023 के टाइम मैगजीन के मुताबिक शाहरुख खान इनफ्लुएंशियल हस्तियों की लिस्ट में नंबर वन पर है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 8, 2023 1:58 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shahrukh Khan की पॉपुलैरिटी से वैसे तो सभी वाक़िफ है। किंग खान करीब 3 दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। अपनी सफलताओं की कड़ी में शाहरुख खान ने एक और बड़ी सफलता जोड़ी है। साल 2023 के टाइम मैगजीन में दुनिया भर के सबसे इनफ्लुएंशियल हस्तियों की लिस्ट में शाहरुख खान का नाम सबसे ऊपर है। आपको बता दें कि, इस मामले में किंग खान मार्क, ज़ुकेरबर्ग और लियोनेल मेसी को भी पछाड़ चुके है।

मार्क ज़ुकेरबर्ग और लियोनेल मेसी को भी पछाड़ा

शाहरुख खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। शाहरुख खान की पॉपुलैरिटी वर्ल्ड वाइड बहुत ज्यादा है। कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे जैसी फिल्मों से नाम कमाने वाले शाहरुख खान आज दुनिया भर के लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। शाहरुख खान ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसी कड़ी में शाहरुख ने एक और सफलता की नई सीढ़ी चढ़ी है। साल 2023 टाइम मैगजीन के दुनियाभर के इनफ्लुएंशियल लोगों की लिस्ट में शाहरुख खान ने टॉप किया है। गौरतलब है कि इस लिस्ट में इंफ्लूएंशियल लोगों की वोटिंग रेस में मार्क जुकरबर्ग, लियोनेल मेसी, एक्ट्रेस मिशेल योह, टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स और ब्राजील का राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा जैसे कई और भी बड़े नाम शामिल थे। इसमें शाहरुख खान पहले नंबर पर है।

Also Read: Rajasthan Royals के Jos Buttler की पत्नी Louise Webber हैं काफी खूबसूरत, सोशल मीडिया पर मचाती हैं तहलका

दुनियाभर के अमीर एक्टरों में चौथे नंबर पर है शाहरुख

वहीं दुनिया भर के एक्टरों की बात करें तो सबसे रईस सेक्टरों में शाहरुख खान का नाम चौथे स्थान पर आता है। जनवरी में वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स की एक रिपोर्ट में उन्हें दुनिया का चौथा सबसे अमीर एक्टर बताया गया था। अगर बात शाहरुख खान की नेटवर्थ की करें तो उनका नेटवर्थ 6 हजार 300 करोड़ से भी ज्यादा है। आपको बता दें कि, उन्होंने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी फिल्म पठान की वजह से इन दिनों शाहरुख खान खूब पापुलैरिटी बटोर रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान ने दुनिया भर में 1050 करोड़ की कमाई की है।

Also Read: कियारा आडवाणी वेस्टर्न लुक में फैंस को करती हैं घायल

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026