---Advertisement---

कौन है साउथ की एडल्ट एक्ट्रेस Shakeela जिनकी मोबाइल की लत ने गर्दन की बढ़ा दी मुसीबत, लाखों खर्च से बचने के लिए जानिए डॉक्टर की चेतावनी

Shakeela: साउथ की एक्ट्रेस ने मोबाइल चलाने से गर्दन में हुए नुकसान को लेकर बात करती हुई लोगों को चेतावनी देती नजर आई। इस पर डॉक्टर की क्या राय है। इस बारे में आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2026 5:14 अपराह्न

Shakeela
Follow Us
---Advertisement---

Shakeela: साउथ की मलयालम फिल्मों में एडल्ट एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली शकीला सोशल मीडिया पर अचानक ट्रेंड करने लगी। दरअसल इस बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया कि मोबाइल की लत ने अस्पताल तक पहुंचा और उनकी गर्दन की मुसीबत बढ़ गई। आखिर एक्ट्रेस के साथ ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी और इसके लिए उन्हें लाखों खर्च करने पड़े। क्या आप जानते हैं कि फोन चलाना आपके गर्दन के लिए खतरे से खाली नहीं है और इस बारे में न सिर्फ साउथ एक्ट्रेस बल्कि डॉक्टर भी चेतावनी देते हुए नजर आते है।

Shakeela की गर्दन की समस्या क्यों बढ़ी

शकीला ने यूट्यूब पर वीडियो के जरिए इस बात की जानकारी दी कि लगभग तीन से चार घंटे लगातार गेम खेलने और इसके बाद यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रील देखने की वजह से उनकी गर्दन में दर्द रहने लगा। एक्ट्रेस ने बताया कि लंबे समय तक एक ही पोज में रहने की वजह से उनके गर्दन पर इसका असर पड़ने लगा और समय के साथ दर्द बढ़ने लगा। डॉक्टर ने इसकी सर्जरी की है और ऐसे में 300000 खर्च हुए हैं। वीडियो के जरिए शकीला ने लोगों से ज्यादा फोन इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है और पेरेंट्स से बच्चों को गैजेट्स से दूर रखने के लिए कहा है।

क्यों चर्चा में रही है शकीला

शकीला को साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘किन्नाराथुम्बिकल’ से उन्हें पहचान मिली और वह घर-घर में लोकप्रिय हो गई। ‘छोटा मुंबई’ और ‘तेजा भाई एंड फैमिली’ जैसी फिल्मों में भी काम करने की वजह से सुर्खियां बटोरी है। मलयालम इंडस्ट्री में अपने किरदार से लोगों के बीच चर्चा में रहने वाली शकीरा कई सॉफ्ट कोर और बी ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकी है और बेधड़क किरदार को लेकर सुर्खियां बटोरी है।

 

फोन चलाने से गर्दन को होने वाला नुकसान

अगर ज्यादा फोन चलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बात करें तो डॉक्टर ने कहा कि अगर आप एक ही पॉजिशन में बैठकर लगातार लंबे समय तक फोन चला रहे हैं तो इससे आपकी गर्दन की हड्डियों में दर्द होने लगता है। जहां 7 हड्डियां होती है और उनके बीच की गद्दियों में भी जकड़न होने लगती है। मांसपेशियों में दर्द की समस्या रहने लगती है और यह काफी खतरनाक होता है। डॉक्टर के मुताबिक अगर आपको मोबाइल से काम करना होता है तो दूरी बनाकर रखें। सोते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें।

 

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 13, 2026

Sitapur Viral Video

अगस्त 13, 2026

Pawan Singh

अगस्त 13, 2026

7 Dogs

अगस्त 13, 2026

Elvish Yadav

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026