---Advertisement---

Shark Tank India Season 2: LGBTQ पिचर ने शार्क्स के सामने रखा धमाकेदार बिजनेस आइडिया, डील नहीं मिली पर जीत लिया सबका दिल

Shark Tank India Season 2: ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 2’ यंग जेनरेशन के बीच पसंदीदा पॉपुलर रियलिटी शो में से एक हैं। यहां पिचर बिजनेस आईडिया से शार्क्स को इम्प्रेस करते हैं। बिजनेस एंटरप्रेन्योर अपने प्रोडक्ट को स्टेज पर पेश करते हैं और ‘शार्क’ अनुपम मित्तल, विनीता सिंह, पीयूष बंसल, अमन गुप्ता, अमित जैन और ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 1, 2023 1:25 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 2: ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 2’ यंग जेनरेशन के बीच पसंदीदा पॉपुलर रियलिटी शो में से एक हैं। यहां पिचर बिजनेस आईडिया से शार्क्स को इम्प्रेस करते हैं। बिजनेस एंटरप्रेन्योर अपने प्रोडक्ट को स्टेज पर पेश करते हैं और ‘शार्क’ अनुपम मित्तल, विनीता सिंह, पीयूष बंसल, अमन गुप्ता, अमित जैन और नमिता थापर उस बिजनेस में इंटरेस्टेड होने पर निवेश करते हैं। इस बीच रियलिटी शो के नवीनतम एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें LGBTQ पिचर अपने ब्रांड BeUnic के लिए इन्वेस्टमेंट लेने शो पर पहुंचे। इस स्टेज पर उन्होंने अपनी कहानी शेयर की और फैंस उसकी खूब तारीफें कर रहे हैं।

किस बिजनेस के साथ शार्क्स के पास पहुंचे पिचर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस प्रोमो में कई पिचर बिजनेस आईडिया लेकर आते हैं और और फैंस सहित शार्क्स को जिस शख्स ने इम्प्रेस किया वह है LGBTQ पिचर आशीष चोपड़ा। आशीष इस शो में अपनी मां और भाई संग अपने ब्रांड BeUnic के लिए ऑफर लेने पहुंचे। शो में आशीष के गे होने का खुलासा हुआ था। उनका ब्रांड BeUnic लाइफस्टाइल उत्पादों को क्यूरेट करता है। ये क्वीर समुदाय के साथ काम करने वाले एनजीओ के साथ काम करते हैं और अपने मुनाफे का एक हिस्सा दान करते हैं।

Also Read: Bigg Boss 16: फिनाले से पहले प्रियंका से हुई गलती, नेशनल टेलीविजन पर खुद को लेकर कर दिया ऐसा खुलासा

आशीष ने सुनाई आपबीती

वायरल हो रहे प्रोमो में आप देख सकते हैं कि आशीष कहता है कि वो बचपन से हील्स पहनना चाहता था लेकिन जब वह दुकान पर जाता था तो लोग हंसते थे और यह कहकर चिढ़ाते थे कि हील्स लड़कियों के लिए होती है। उनके पास लड़कों की साइज नहीं है। हालांकि इस दौरान उनकी मां बोलीं कि जब वह यह सब होते हुए देख रही थी तब उन्होंने सोच लिया कि वह आशीष को वह जिंदगी जीने में मदद करेंगी जिस तरह वह जीना चाहते हैं।

क्या पिचर और शार्क्स के बीच हुआ डील

शार्क टैंक इंडिया के जजों ने आशीष और उसकी मां की प्रशंसा की क्योंकि नेशनल टीवी पर उन्होंने इतना बड़ा खुलासा किया । इस दौरान उनकी मां ने अपने बेटे की कोठरी से बाहर आने और अपनी यौन पहचान को दुनिया के सामने लाने की कहानी भी सुनाई। वहीं इस डील से शार्क्स पीछे हट गए। दरअसल अनुपम मित्तल ने BeUnic के लिए 50 लाख रुपये का ऑफर दिया लेकिन वो कंपनी के एक तिहाई हिस्से की भी मांग की जिसके बाद पिचर ने इस डील को ठुकरा दिया।

Also Read: Republic Day 2023: Parade में लोगों को दिखेंगी कई खास झांकियां, इस तरह होगा प्रदर्शन, यहां जानें पूरी जानकारी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Shah Rukh Khan

फ़रवरी 12, 2026