---Advertisement---

Shark Tank India Season 2: क्यारी से डील के लिए आपस में भिड़ गए शार्क्स, लंबी बहसबाजी के बाद अनुपम और पीयूष ने जीती बाजी

Shark Tank India Season 2: बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 2’ लगातार सुर्खियों में है। शो में हर दिन नए-नए उद्यमी बिजनेस आईडिया लेकर आते हैं। इस बीच बीते दिन यंग इंटरप्रेन्योर और भाई-बहन अभय शर्मा और स्मार्टिका शर्मा अपने ब्रांड ‘क्यारी’ को पेश करने आए जो एक स्मार्ट स्टिक ब्रांड है। अभय ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 20, 2023 12:48 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Shark Tank India Season 2: बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 2’ लगातार सुर्खियों में है। शो में हर दिन नए-नए उद्यमी बिजनेस आईडिया लेकर आते हैं। इस बीच बीते दिन यंग इंटरप्रेन्योर और भाई-बहन अभय शर्मा और स्मार्टिका शर्मा अपने ब्रांड ‘क्यारी’ को पेश करने आए जो एक स्मार्ट स्टिक ब्रांड है। अभय और स्मार्टिका ने 1% इक्विटी के लिए 51 लाख रुपये मांगे और उनके सौदे ने शार्क के बीच काफी हलचल पैदा कर दी। आइए जानते हैं क्या खास रहा इस डील में।

अभय शर्मा और स्मार्टिका शर्मा ने सुनाई कहानी

अभय शर्मा और स्मार्टिका शर्मा ने कहा कि “उन्होंने अपने परिवार की प्रेरणा से क्यारी की शुरुआत की क्योंकि उनका परिवार काफी अलग है। क्यारी दुनिया का पहला स्मार्ट स्टिक गार्जियन है जिसमें लोगों के लिए सेफ लंबी पैदल यात्रा का आनंद लेने के लिए कई विशेषताएं हैं। हालांकि, उन्होंने शार्क्स को प्रभावित किया और कुछ शार्क आपस में भीड़ गए।

डील को सुनकर शार्क्स ने दिए ये रिएक्शंस

ब्रांड की विशेषता जानने के बाद, नमिता और अमित ने 10% इक्विटी के लिए 51 लाख का साझा प्रस्ताव दिया। अमन गुप्ता, पीयूष बंसल और अनुपम मित्तल ने 15% इक्विटी के लिए 51 लाख का एक और साझा प्रस्ताव दिया लेकिन उन्होंने इसमें बदलाव किया और 12% इक्विटी रखने का फैसला किया। अमित जैन और अमन गुप्ता के बीच मस्ती-मजाक शुरू हो गया। उसके बाद अमित जैन ने कहा, “आपकी कंपनी को टेक्नोलॉजी की जरूरत है।” अमन गुप्ता ने कहा, “वो पीयूष देख लेगा।” अमित ने आगे कहा, “और आपको मार्केटिंग की जरूरत है।” अमन ने कहा, “वो मैं देख लूंगा।” हालांकि, उसके बाद अमन रुक गया और नमिता ने 8 और इक्विटी के लिए 51 लाख का एक और ऑफर दिया।

Also Read: Anant Ambani और Radhika Merchant की इंगेजमेंट पार्टी में रॉयल लुक में नजर आए Deepika-Ranveer, फैंस हुए मदहोश

पीयूष बंसल और अनुपम मित्तल के बीच हुई डील

पीयूष बंसल ने कहा, “एक दवा कंपनी और एक कार बेचने वाली कंपनी। अब देखो आप खुद ही।” नमिता थापर ने उन्हें यह कहकर रोस्ट किया, “अरे ये क्या चश्मे से बड़ी बात कर रहा है। इस चश्मे को रखोगे तो भालू भी बड़ा दिखेगा।” अभय और स्मार्टिका ने कहा कि वे 2% से अधिक इक्विटी नहीं दे सकते और अमित जैन और नमिता थापर ने 6% इक्विटी के लिए 51 लाख का प्रस्ताव दिया। अभय और स्मार्टिका ने उसी इक्विटी पर 60 लाख का अनुरोध किया लेकिन अनुपम ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। अंत में, पीयूष बंसल और अनुपम मित्तल को 6% इक्विटी के लिए 51 लाख का सौदा मिला क्योंकि अमन गुप्ता ने उन्हें बाहर कर दिया।

क्या है क्यारी जिसे लेकर पिचर पहुंचे शार्क्स के पास

क्यारी एक ऐसा ब्रांड है जो आपकी लंबी पैदल यात्रा के लिए आवश्यक चीजें बनाता है जैसे स्मार्ट स्टिक गार्जियन। इस स्टिक में लाइट्स, अलार्म, पावर बैंक जैसे फीचर हैं और अगर आप किसी जानवर का सामना करना चाहते हैं तो यह आपको इलेक्ट्रिक शॉक का फीचर भी देता है।

Also Read: Viral Video: आंटी के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, इस तरह DJ बीट्स पर जमकर लगाए ठुमके

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026